☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कटिहार : कार में अचानक लगी आग, पूरी कार जलकर हुई राख  

कटिहार : कार में अचानक लगी आग, पूरी कार जलकर हुई राख  

कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया चौक के पुल के पास एक कार में अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखते ही देखते काफी भयावह हो गई और कार धूं-धूं कर जल कर राख हो गई. हालांकि इस घटना में कार पर सवार एक सहायक मैनेजर अरविंद कुमार गुप्ता बाल-बाल बच गए हैं.  

घटना की जानकारी कोलासी ओपी को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोलासी ओपी अध्यक्ष ने अग्निशामक वाहन को जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर अग्निशमन वाहन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया.  

जरूरी कागजात जलकर राख

थाना अध्यक्ष ने बताया कि आग कैसे लगी इस बात की जानकारी गाड़ी के चालक सह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया काढ़ागोला के सहायक मैनेजर अरविंद कुमार गुप्ता को भी नहीं है. वहीं सहायक मैनेजर अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी करने के लिए बरारी के काढ़ागोला एसबीआई शाखा गए थे. ड्यूटी कर वह अपने आवास लौट रहे थे कि सिमरिया पुल के निकट घटना घट गई. उन्होंने बताया कि गाड़ी में जरूरी कागजात भी थे जो जलकर खाक हो गए.

 

Published at:08 Oct 2022 01:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.