✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कार्तिकेय सिंह ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आज ही कानून मंत्री से हटाकर बनाया था गन्ना उद्योग मंत्री

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:06:57 AM

पटना(PATNA): बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सीएम नीतीश को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री से हाटकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था. अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है.

अब गन्ना उद्योग विभाग आलोक कुमार मेहता को दिया गया

गन्ना उद्योग मंत्री के पद से कार्तिक कुमार ने मंगलवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी. कार्तिक कुमार अब राज्यमंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे. अब गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है.

विवादों में घिरे रहे कार्तिकेय सिंह

मोकामा के बाहुबलि विधायक अनंत सिंह के साथ कार्तिक कुमार पर भी एक अपहरण का मामला दर्ज है. मामला 2014 का है, जिसमें आरोप है कि इन लोगों ने बिहटा में राजू सिंह का अपहरण किया था. इस मामले में बिहटा थाने में FIR भी दर्ज है. कार्तिक कुमार के खिलाफ वारंट भी निकला था. उन्‍हें कोर्ट में सरेंडर करना था. इसके लिए उन्हें 16 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होना था. लेकिन बदली राजनीतिक परिस्थितियों में कार्तिक कुमार एलएलसी से मंत्री बन गए. वैसे तो मंत्री बनने से पहले 12 अगस्त को ही कोर्ट से कार्तिक कुमार को एक सितंबर तक के लिए राहत मिली. लेकिन विवाद इस पर शुरू हुआ कि जब वारंट निकला हुआ है तो मंत्री कैसे बन गए.

कौन हैं कार्तिकेय सिंह

कार्तिक कुमार मोकामा के रहने वाले हैं. 2022 में ही स्थानीय निकाय से राजद के टिकट पर एमएलसी बने हैं. पहली ही बार में विधान परिषद का रास्ता तय करने वाले कार्तिक कुमार को मंत्री परिषद में भी जगह मिल गई. नीतीश कुमार ने पहले उन्हें विधि विभाग का जिम्मा सौंपा था. बुधवार को विभाग बदल गया. उन्हें विधि विभाग से गन्ना उद्योग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया. लेकिन बुधवार को ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.