✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कांवड़ियों से भरी बस हादसा मामला-विधायक ने सांसद को मौत पर राजनीति नही करने की दी सलाह

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:48:17 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में आज सुबह कांवरियों से भरी बस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. गंभीर रूप से घायलों को एम्स रेफर किया गया, जहां एक और कांवरिया की भी मौत हो गई. मृतकों में चालक समेत 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. मृतक सुमन कुमारी गयाजी की रहने वाली थीं, जबकि दुर्गावती देवी पश्चिम चंपारण, शिवराज वैशाली, देवकी प्रसाद पटना, समदा देवी पटना और चालक सुभाष तुरी देवघर का रहने वाला है.

सुबह यात्री बस देवघर से बासुकीनाथ धाम जा रही थी, तभी मोहनपुर के जमुनिया मोड़ के पास चालक की लापरवाही के कारण बस सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई. इसके बाद चालक वाहन से बाहर फेंका गया, जिससे बिना चालक की बस 100 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे रखे ईंट से टकरा गई.

इस घटना के बाद स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के X पर 18 कांवड़ियों की मौत होने की बात लिखा था. अब इस मामले में सांसद निशिकांत दूबे और विधायक सुरेश पासवान आमने-सामने आ गए है. देवघर के विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कहा कि सांसद को इस दुःखद घटना में सहयोग करना चाहिए न की मौत पर राजनीति. सुरेश पासवान ने कहा कि ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना घटी है. भविष्य में ऐसी घटना दुबारा न घटे इसके लिए पूरा प्रशासन मुस्तैद है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:Big BreakingDeoghar newsDeoghar BreakingKamwariya met accidentDeoghar road accidentShravani Mela accidentBus accident in DeogharBus accident kamwariya killedDeoghar UpdatesJharkhand NewsDumka NewsRoad accident in Baba Dhamदेवघर समाचारदेवघर बस दुर्घटनाKamwariya की मौतश्रावणी मेलाश्रावणी मेला aहादसाthenewspostbihar newsjharkhand newslocal news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.