✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कन्हैयालाल की ह'त्या की फुटेज देख सुन्न हो गई हूं - कंगना रनौत

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:09:38 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी है जिसे लेकर पूरा देश गहरे सदमे में है. वहीं बॅालीवुड की फिल्म स्टार कंगना रनौत ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है.कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन के कारण इस शख्स का सिर कलम कर दिया है. जिहादियों ने सिर काटने का वीडियो भी शेयर किया है. खूनी जबरदस्ती कन्हैयालाल की दुकान में घुसे और तेजी से चिल्लाने लगे सर तन से जुदा. वो भी भगवान के नाम पर ऐसी बर्बरता.उफ्फ…इस तरह के वीडियो को देखने और दिखाने की मुझमें हिम्मत नहीं है.मैं सुन्न हो गई हू". कंगना की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर कन्हैयालाल के लिए इन्साफ और दोनों हत्यारों को जल्द से जल्द सज़ा देने की मांग कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि मृतक कन्हैया कुमार के सोशल मीडिया हैंडल पर नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया गया था. दावा किया जा रहा है कि ये पोस्ट कन्हैया के 8 साल के बेटे ने शेयर की थी. इस पोस्ट को लेकर 10 जून को कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया गया.बाद में उन्हें 15 जून को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया.इसके बाद कन्हैयालाल ने खुद की जान को खतरा बताया और पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई.पुलिस ने विरोधी पक्ष और कन्हैयालाल के बीच समझौता करवा कर मामले को रफा-दफा कर दिया. इसके बावजूद अब कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.