✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ट्विटर के CEO बनने पर Elon Musk को कंगना रनौत ने दी बधाई, एक्ट्रेस के फैंस ने किए मजेदार कमेंट

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:42:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने ट्विटर खरीद लिया है. ट्विटर पर मालिकाना हक मिलते ही मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन लोग को कंपनी से बाहर निकाल दिया है. और खुद ट्विटर के सीईओ बन गए हैं. ट्विटर के सीईओ बनने पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने मस्क को बधाईयां दी है. कंगना के मस्क को बधाई देने के बाद उनका ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

फैंस कर रहें कमेंट

बता दें कि कंगना का ट्विटर अकाउंट एक साल पहले से ही बैन है. ऐसे में अब फैंस कमेंट कर रहे हैं कि एक ने लिखा “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि आपका ट्विटर अकाउंट भी जल्द ही बहाल हो जाएगा.” वहीं, किसी ने लिखा “कृपया कंगना रनौत का अकाउंट बहाल करें, इसे ट्विटर के एक स्टाफ ने सस्पेंड कर दिया था. थैंक यू.''

कंगना की आने वाली फिल्म

कंगना रनौत अपनी बेबाकी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है. वहीं, कंगना की आने वाली फिल्म ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. बता दें कि कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी है जिसमें वो दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म में कंगना की लुक लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं. फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

Tags:कंगना रनौतकंगना रनौत न्यूजबॉलीवुड न्यूजkangana on elon muskelon musk twitter ceokangana ranaut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.