✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कलयुगी बेटा वृद्ध पिता को सड़क पर छोड़ हुआ फरार, खोजबीन के बाद भी नहीं चला बेटे का पता  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:53:28 PM

पटना(PATNA): माता-पिता अपने बेटे-बेटी को बड़े ही प्यार से पालते हैं. उसे कभी किसी चीज की तकलीफ नहीं होने देते. उसकी सभी ख्वाहिशों को पूरा करते हैं. उनकी बस एक ही उम्मीद होती है कि जब वे बूढ़े हो जाएंगे, उनका शरीर थक जाएगा, तब उनकी संतानें उनका ख्याल रखेगी. मगर, संतानें अपने माता-पिता की देख रेख करने में भी आनाकानी करते हैं.

ऐसा ही मामला पटना सिटी से सामने आई है. जहां माता-पिता अपने बेटे का परवरिश करने में अपना पूरा जीवन बिता देते हैं, वहीं एक बेटा वृद्धा अवस्था में अपने पिता को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. पटना के मां शीतला मंदिर के ठीक सामने सड़क पर एक वृद्ध पिता पिछले 48 घंटे से सड़क पर लेटे हुए पड़ें हैं. उनका बेटा उन्हें सड़क पर छोड़कर फरार हो गया है.

बुखार से तड़प रहा वृद्ध पिता

राह चलते हुए लोगों को वृद्ध पिता पर दया आई. कोई राहगीर पानी पिला दे रहा है तो कोई राहगीर भोजन करा दे रहा है. बहुत खोजबीन की गई लेकिन, बुजुर्ग का हाल-चाल जानने वाला कोई नहीं मिला. इसके बाद शीतला मंदिर के पास के दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बुजुर्ग पिता बुखार से सड़क पर तड़प रहे थें. इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग पिता को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.