✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैमूर को मिली बड़ी सौगात नीतीश कुमार ने 980 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:08:14 AM

कैमूर(KAIMUR):कैमूर(भभुआ) विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैमूर जिले को बड़ी सौगात दी.भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने करीब 980 करोड़ रुपये की 178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे भभुआ के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय खेल मैदान में उतरा. यहां दो हेलीपैड बनाए गए थे. इसके बाद उन्होंने चैनपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया और कॉलेज परिसर में 15 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी जायजा लिया.

माइक खराब होने से बाधित हुआ संबोधन

सभा को संबोधित करते समय कुछ देर के लिए तकनीकी दिक्कत आई और मुख्यमंत्री का माइक खराब हो गया. इस दौरान नीतीश कुमार ने बिना माइक के ही भाषण जारी रखा, जिसके बाद माइक सुधारे जाने पर उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया.

चुनावी मौसम में बड़ी सौगात

नीतीश कुमार के इस दौरे को विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. मेडिकल कॉलेज, आधारभूत संरचना और विकास योजनाओं से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स का सीधा असर जिले के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी पड़ेगा.इस मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.

Tags:cm nitish kumarnitish kumar cmcm nitish kumar newsbihar cm nitish kumarcm nitish kumar speechnitish kumar cm againcm nitish kumar live newsbihar cm nitish kumar newsbihar cm nitish kumar livecm nitish kumar hindi newsnitish kumar buxarcm nitish kumar announcementbihar cm nitish kumar gesturecm nitish kumar gandhi maidannitish kumarcm nitish kumar big announcementbihar cm nitish kumar controversypatna cm nitish kumar announcementnitish kumar sonnitish kumar liveTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.