✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने ली चीफ जस्टिस पद की शपथ, सीएम भी हुए शामिल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:29:55 PM

रांची(RANCHI): न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने झारखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है. एक भव्य समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवायी. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहें. बता दें कि 19 दिसंबर 2022 को जस्टिस डॉ रवि रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने संजय कुमार मिश्रा के नाम की सिफारिश की थी. 

उड़ीसा से पूरी हुई प्रारम्भिक शिक्षा 

जस्टिस संजय मिश्रा मूलत: उड़ीसा के रहनेवाले हैं. इनके पिता का नाम मारकंडा मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है,  इनकी स्कूली शिक्षा स्कूली शिक्षा टिकरा, अपर प्राइमरी स्कूल से हुई है, वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण कर 1982 में बोलनगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) किया. इसके बाद इससे दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए, फिर 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की.

पिता के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत 

मार्च 1988 में अपने पिता मार्कंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में वकालत शुरू की. जिसके बाद इन्होंने जिला न्यायाधीश की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया. 1999 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रुप में नियुक्ति हुई. उसके बाद ओडिशा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पद पर नियुक्ति की गयी
वर्ष 2009 में ओडिशा हाई कोर्ट में न्यायाधीश बनें. वर्ष 2009 में इन्हें ओडिशा हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया. जिसके बाद वर्ष 2021 में इनका स्थानांतरण उत्तराखंड हाई कोर्ट में कर दिया गया था. अब वे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के रुप में अपनी सेवा देंगे. 

रिपोर्ट: देवेन्द्र कुमार 

Tags:jharkhandranchiJustice Sanjay Kumar Mishra took oath as Chief JusticeJustice Sanjay Kumar Mishra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.