✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC Vacancy: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में निकली वैकेंसी, 10 वीं करें अप्लाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:51:32 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा है. दरअसल झारखंड कर्मचारी आयोग ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 500 से ज्यादा क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 तक है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 510 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि अगर फॉर्म में कुछ गलती हो जाती है तो करेक्शन करने की तारीख 8 सितंबर है.

शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)

बता दे कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना ज़रूरी है. 

आयु सीमा(Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए. वहीं अनारक्षित आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. ST/SC  वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. दिव्यांग उम्मीदवारों का आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क(Application Fee)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे.  वहीं राज्य के एसटी एससी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे.

परीक्षा पैटर्न 

क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित परीक्षा होगी.

परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी.

इसमें MCQ  प्रश्न पूछे जाएंगे.

प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा.

प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.

पहला पेपर भाषा ज्ञान और दूसरा जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा और  तीसरा सामान्य अध्ययन का होगा.

प्रत्येक पेपर में 30-30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. पहला पेपर क्वॉलिफाइंग होगा.

परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. 

 

Tags:JSSC VacancyRecruitment For 510 Posts In Jharkhand's Health DepartmentJharkhand's Health Departmentgovernment jobjob alertjob vacancyjsscVacancy in Jharkhand Health Departmentjob opportunityjob searchjharkhand government job

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.