✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में टीचर बनने का सुनहरा मौका, 1373 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट आज, इस प्रोसेस से जल्दी करें अप्लाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:47:47 AM

TNP DESK- अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और झारखंड में टीचर की नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती निकाली थी.  इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू हुई है. वहीं आज यानी 17 जुलाई को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का आखिरी मौका है. यानी आज आवेदन करने की लास्ट डेट है. ऐसे में अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से कर लें . आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को  ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. वहीं इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2025 तक है. अगर गर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो आपको फॉर्म में करेक्शन करने का भी मौका मिलेगा. इसके लिए 23 जून से 15 जुलाई तक का समय दिया जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) 

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपके पास बीएड, बीटेक, एमएड, एमएससी, एमसीए या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल  वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी वर्ग को मात्र 50 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा.

कितनी मिलेगी सैलरी 

35,400 - 1,12,400 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन 

पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं

इसके बाद New Registration link पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

फिर लॉग इन करने के बाद जरूरी डिटेल्स भरें

मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें

फीस जमा करके फॉर्म का सबमिट कर दे 

Tags:JSSC Teacher Recruitmentjssc teacher recruitment 2025jssc secondary teacher recruitment 2025jssc teacher recruitmentteacher recruitment 2025jssc recruitment 2025jharkhand teacher recruitment 2025jssc teacher requirements 2025jssc 2025 recruitmentjharkhand teacher new recruitment 2025jharkhand teacher recruitment 2025 notificationjharkhand secondary teacher recruitment out 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.