✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC तकनीकी स्नातक संयुक्त परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी, 13 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 11:22:45 AM

रांची (RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. आयोग के अनुसार पेपर-I और पेपर-II की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. वहीं पेपर-III का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा.

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 13 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें. यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार निर्धारित हेल्पडेस्क ईमेल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं.

आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट, दिशा-निर्देश या बदलाव की जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Tags:JSSCJSSC ExamJSSC Combined Technical Graduate ExamJSSC Combined Technical Graduate ExaminationJSSC Exam schedule releasedExam schedule releasedJPSCJSSC-JPSCJSSC full formJSSC CGLLatest newsbig newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.