✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JSSC-CGL: सीआईडी को मिले परीक्षा में गड़बड़ी के सबूत, 9 लोगों से की गई पूछताछ, मोबाइल फोन का FSL करेगी जांच

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:49:19 PM

रांची (RANCHI) : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले की जांच सीआईडी के हाथों में है. इसी जांच के क्रम में कई अहम खुलासे भी हुए है. रांची और धनबाद के तीन परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया गया है. रांची के मखमंदरो स्थित बेथनी कॉन्वेंट हाई स्कूल, धनबाद के राजगंज स्थित कुमार बीएड कॉलेज और धनबाद के बलियापुर स्थित यूपीजी हाई स्कूल को सीआईडी ने घटनास्थल के रूप में चिह्नित किया गया है. ये जानकारी सीआईडी ने झारखंड हाईकोर्ट को दी है.

परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीआईडी ​​ने दो मामले किए दर्ज

बताते चलें कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की दो शिकायतें रांची पुलिस ने दर्ज कराई थीं, जिसे सीआईडी ​​ने टेकओवर कर केस नंबर 1/2025 और 2/2025 दर्ज किया है. एक मामला झारखंड पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद दर्ज किया गया, जो रातू थाने में दर्ज किया गया, जबकि दूसरा जेएसएससी आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया.

9 मोबाइल फोन किए गए जब्त, FSL करेगी जांच

साथ ही सीआईडी ​​ने हाईकोर्ट को यह भी जानकारी दी है कि इस मामले में केस दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी समेत अब तक 9 लोगों से पूछताछ की गई है और सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. पूछताछ करने के बाद इस मामले से जुड़े लोगों के 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं जिनकी एफएसएल जांच कराई जाएगी.

सीआडी मे हाईकोर्ट को ये भा बताया कि मामले की जांच शुरू होने के बाद से अबतक वॉट्सऐप और फोन के जरिए 30 सूचनाएं मिली हैं, जिसमें सूचना देने वाले कई संदिग्ध अभ्यर्थी शामिल हैं. इसके अलावा सीआईडी ​​को 24 ईमेल भी मिले हैं जिनमें परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की गई है. केस अपने हाथ में लेने के बाद सीआईडी ​​ने एक एसआईटी का गठन किया है जिसमें सीआईडी ​​की एसपी निधि द्विवेदी, डीआईजी संध्या रानी मेहता और रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के साथ डीएसपी अमर कुमार पांडेय और मुन्ना प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है.

 

 

Tags:jharkhand newsjssc cgl latest newsjssc newsnews 22scopejssc cgl newsbreaking news1932 khatiyan newsjharkhand news livejssc cgl students newshigh court on jssc cgl today newsjharkhand latest newsbihar jharkhand newsnewsbihar news todayhazaribagh newstop newsbihar latest newsjssc cgl exam newsjharkhand news todaylatest newsranchi newshigh court decision on jssc cglhearing on jssc-cglrakesh sinha on jssc cgljharkhand high court on jssc cgl exam resultcongress vs bjpinvestigationscorruption in jssccid investigationcongress jharkhandcid investigation orderedjssc document verifiactionjssc upcoming notification#jssccglexamquestionleakjssc cgl document verificationssc cgl toppers sting operationjssccgl documents verification

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.