✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JPSC परीक्षा डेट में बदलाव, 8 मार्च की जगह अब इस दिन होगी पीटी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 10:47:54 AM

रांची (RANCHI): झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम में आंशिक संशोधन की जानकारी दी है.

आयोग के अनुसार, परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें और संशोधित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें.

इस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें उपसमाहर्ता, डीएसपी, जिला समादेष्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अहम पद शामिल हैं.

आवेदन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगी और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में संशोधन के अलावा अन्य सभी नियम पूर्ववत लागू रहेंगे. अधिकतम आयु सीमा में छूट को लेकर चल रही चर्चाओं पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ होंगे और नकारात्मक अंकन लागू रहेगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.

Tags:JPSCJPSC PTJPSC exam rescheduledJSSCJPSC exam reschuled on 15marchJPSC exam date changedJPSC examJSSC CGLexam rescheduledPT Exam rescheduledPT Exam date changedlatest newsbig newstop newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.