✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

12 वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, लैबोरेटरी असिस्टेंट के 143 पदों पर आज से आवेदन शुरू

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:17:26 AM

TNP DESK- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार लेबोरेटरी असिस्टेंट के 143 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 मई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून 2025 तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल  वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

सामान्य : 56 पद

ईडब्ल्यूएस : 14 पद

पिछड़ा वर्ग (बीसी) : 18 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) : 27 पद

बीसी महिला : 5 पद

अनुसूचित जाति : 22 पद

अनुसूचित जनजाति : 1 पद

कुल पदों की संख्या : 143

शैक्षणिक योग्यता 

बिहार लेबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय में 12वीं पास पास होना जरूरी है. 

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग पुरुष के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए  40 वर्ष है. 

ओबीसी / ईबीसी (पुरुष व महिला) के लिए  अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है. वहीं एससी, एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा  42 वर्ष है. 

आवेदन शुल्क 

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, पीएच वर्ग को केवल 135 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा. 

कितनी मिलेगी सैलरी

5,200 - 20,200 रुपए प्रतिमाह 

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेंटल एबिलिटी टेस्ट और फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. 

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाएं

अब होमपेज पर Laboratory Assistant 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

अब रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें फॉर्म फिल करें 

आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें 

अंत में फॉर्म का  प्रिंटआउट लेकर रखें

Tags:Bihar newsBSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025BSSC VacancyJobs for 12th pass in BiharLaboratory Assistantapplications for 143 posts of Laboratory AssistantBihar job vacancyGovernment jobसरकारी नौकरी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.