✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JNU UG Admission 2022: यूजी एडमिशन की पहली CUET मेरिट लिस्‍ट आज, आप भी देखें अपना नाम  

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:12:24 AM

टीएनपी डेस्क(TNPDESK): JNU UG Admission 2022 : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लेना सभी भारतीय स्टूडेंट का सपना होता है. उसी के लिए JNU UG CUET का पहला मेरिट लिस्ट आज, 17 अक्‍टूबर को जारी करेगी और सीट ब्लॉकिंग का प्रोसेस 19 अक्‍टूबर तक जारी रहेगा.

कहां चेक करें स्टूडेंट

JNU में अंडरग्रेजुएट कोर्स के एडमिशन के लिए जिन स्टूडट्स ने आवेदन  दिया था. वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना नाम मेरिट लिस्‍ट में चेक कर सकेंगे.

लिस्ट जारी होने के टाइम की जानकारी नहीं

दरअसल, JNU ने 27 सितंबर को यूजी एडमिशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी जो 12 अक्टूबर को समाप्त हो गई. वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, विश्वविद्यालय अब विभिन्न कोर्सेज़ के लिए एक मेरिट लिस्‍ट तैयार कर रही है. जारी शेड्यूल में यूनिवर्सिटी ने बताया है कि पहली मेरिट लिस्‍ट 17 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी. हालांकि, लिस्ट जारी होने के टाइम की जानकारी नहीं दी गई है.

पहली मेरिट लिस्‍ट - 17 अक्‍टूबर

सीट लॉकिंग का प्रोसेस - 17 अक्‍टूबर से 19 अक्‍टूबर

दूसरी मेरिट लिस्‍ट - 22 अक्‍टूबर

CUET UG स्कोर के आधार पर छात्रों का एडमिशन

JNU से UG एडमिशन प्रवेश के लिए कुल 3 मेरिट लिस्‍ट जारी होने की उम्मीद है. इस बार, कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह, JNU भी CUET UG स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन देगा. सीयूईटी यूजी परीक्षा के स्‍कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा. कैंडिडेट्स को अपना नाम जारी मेरिट लिस्‍ट में चेक करना होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.