☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झामुमो का 47वां झारखंड दिवस समारोह, सीएम पहुंचे दुमका

झामुमो का 47वां झारखंड दिवस समारोह, सीएम पहुंचे दुमका

TNP DESK- दुमका के गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 47वां झारखंड दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दुमका पहुंचे हैं.

संताल परगना के छह जिलों से जुटे कार्यकर्ता

झारखंड दिवस समारोह को लेकर पूरे संताल परगना प्रमंडल में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. विभिन्न जिलों से आए झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुमका पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया.

एसपी कॉलेज मैदान से निकला भव्य जुलूस

सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि पहले एसपी कॉलेज मैदान में एकत्रित हुए, जहां से जुलूस की शक्ल में पोखरा चौक तक मार्च किया गया. इस जुलूस का नेतृत्व दुमका विधायक बसंत सोरेन ने किया.

सिदो कान्हु प्रतिमा पर माल्यार्पण

पोखरा चौक पर स्थापित अमर शहीद सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जुलूस गांधी मैदान पहुंचा, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंचे

इस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका पहुंच चुके हैं. दुमका हवाई अड्डे पर उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

झामुमो के रंग में रंगा दुमका शहर

झारखंड दिवस समारोह को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. गांधी मैदान के साथ साथ पूरे शहर को पार्टी के झंडा बैनर और होर्डिंग से सजाया गया है. जगह जगह आकर्षक तोरण द्वार भी बनाए गए हैं.

मंच पर दिखेगा शीर्ष नेतृत्व

मुख्य मंच पर पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम देर रात तक चलने की संभावना है.

दिसोम गुरु शिबू सोरेन की कमी खलेगी

हालांकि आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में झामुमो के संस्थापक और दिसोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति कार्यकर्ताओं को खलती नजर आ रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा

Published at:02 Feb 2026 01:21 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsDUMKA newsJMM's 47th Jharkhand Day celebrationCM reaches Dumka.Cm hemant soren
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.