✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आज झामुमो कार्यकर्ता राजभवन के समझ करेंगे प्रदर्शन, 12 बजे मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:07:20 AM

रांची (RANCHI) : राज्य में चल रहे ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में झामुमो के कार्यकर्ता लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे है. इसी कड़ी में आज राजधानी रांची में राजभवन के समझ झामुमो कार्यकर्ता एक दिवसीय प्रदर्शन ईडी के खिलाफ करेंगे. झामुमो कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे तक मोरहाबादी मैदान में एकजुट होंगे. जिसके बाद सभी कार्यकर्ता कचहरी चौक होते हुए राजभवन की और कुच करेंगे. वहीं आज का यह प्रदर्शन झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में निकाला जाएगा. 

सीएम के समन के खिलाफ निकाला गया था मशाल जुलूस 

बता दें कि बिते दिन यानी शनिवार की शाम झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया था. इस दौरान झामुमो के कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर राज्य के आदिवासी सीएम को परेशान कर रही है. जिसके कारण झामुमो कार्यकर्ताओं में केंद्रीय जांच एजेंसियों औऱ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है. इसकी के कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में सभी झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है. 

ईडी के विरोध में शनिवार को दुमका रहा बंद 

वहीं आपकों बता दें कि लगातार सीएम को सीएम भेजने के कारण झारखंड की उपराजधानी दुमाका में झामुमो कार्यकर्ता शनिवार को नाराज दिखे. ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर दुमका बंद करना दिए थे.इस विरोध के कारण शहर की अधिकांश दुकान बंद थी. कुछ दुकान और मॉल को खोला गया था, लेकिन झामुमो कार्यकर्ता ने उसे भी बंद करा दिया था. बतातें चले कि सड़कों पर उतर कर झामुमो कार्यकर्ता ईडी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है. साथ ही उनका कहना था कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है.  जब 20 जनवरी को पूछताछ कर ली गई थी तो इसके बावजूद 9वां समन  ईडी के द्वारा क्यों जारी किया गया.केंद्र सरकार राज्य में विकास कार्य को अवरुद्ध कर रही है, यदि सीएम को प्रताड़ित और अपमानित किया जाता है.  

Tags:jharkhand newsjharkhand breaking newsjharkhand top newsjharkhand latest newsjharkhand trending newsjharkhand ranchiranchi trending newsranchi top newsranchi breaking newsranchi latest newsjmm protest against edjmm protest against ed todayjmm protest against ed action in raj bhawanraj bhawan ranchiJMM workers will protest against ED action today at Raj Bhavanworkers will gather at Morhabadi Maidan at 12 o'clock

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.