✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘21 अगस्त भारत बंद’ का JMM ने किया समर्थन, झारखंड में दिखेगा बंद का व्यापक असर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:54:10 PM

रांची (RANCHI): आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है. जिसे  कई संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है. यहां तक की इस बंद का समर्थन बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी कर रही है. ऐसे में झारखंड में भी भारत बंद का असर दिखने वाला है. झारखंड की जेएमएम सरकार ने भी 21 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक सम्पूर्ण भारत बंद के कार्यक्रम को सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया है. साथ ही जेएमएम पार्टी के केन्द्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपने सभी केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी और सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और जिला संयोजक को भारत बंद में शांतिपूर्वक शामिल होकर कार्यक्रम को सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्देश दिया है.

ये है पूरा मामला

हाल ही में 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर एक एहम फैसला सुनाया था. इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने ST- SC के क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर कर दिया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को ST- SC समूहों के भीतर उप-श्रेणी (Sub-Category) बनाने की अनुमति देने के साथ कहा कि, “उन्हें ही आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिन्हें वास्तव में जरूरत है”. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में व्यापक बहस छिड़ी हुई है. आरक्षण संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को बदलने के लिए सोशल मीडिया पर कई मुहिम भी चला रहे हैं. इस फैसले के विरोध में और इसे वापस लेने की मांग को लेकर ही 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बंद का आह्वान किया गया है. वहीं, भारत बंद का समर्थन कर रही बहुजन समाज पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से शांति पूर्वक फैसले का विरोध करने की अपील की है.

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर

वहीं, संगठनों द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा करने पर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की होने वाली गड़बड़ी पर रोक लगाने व उससे निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. सभी जिला के अधिकारियों को 21 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन पर निगरानी व नियंत्रण रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर पुलिस व अधिकारी अलर्ट मोड पर है.

 

 

Tags:भारत बंदझामुमोने समर्थनझारखंडरांचीझारखंड सरकारझारखंड मुक्ति मोर्चाआरक्षणआरक्षण बचाओ संघर्ष समितिBharat BandhJMMsupportJharkhandRanchiJharkhand GovernmentJharkhand Mukti MorchaReservationReservation Bachao Sangharsh Samiti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.