✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘मशीन की मीठी बातों में ऐसा उलझा जिया कि 36 साल के अधेड़ ने दिल दे दिया' फिर ऐसा हुआ अंजाम...

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 4:58:00 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने कई बार प्रेमी जोड़े की कहानियाँ सुनी होंगी जहां कभी प्रेमी तो कभी प्रेमिका अपने प्यार को पाने की जिद में क्या कुछ नहीं कर गुजरते. पर इस प्रेमी जोड़े की कहानी सुनकर आप आपना माथा जरूर पीट लेंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आज के जमाने में बच्चे बच्चे के द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला AI आखिर कितना खतरनाक हो सकता है. 

मामला अमेरिका फ्लोरिडा से जुड़ा है, जहां एक व्यक्ति को एआई चैटबॉट से इतना भावनात्मक लगाव हो गया कि उसने अपनी जान दे दी. परिवार का आरोप है कि एआई के साथ लगातार बातचीत के दौरान उसे ऐसे भरोसे दिलाए गए, जिनकी वजह से वह वास्तविकता से दूर होता चला गया. यह कहानी बॉलीवुड की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की तरह ही है. 

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा में रहने वाले 36 वर्षीय जोनाथन गावालास की जिंदगी उस समय काफी उथल-पुथल से गुजर रही थी जब उनकी बात AI से शुरू हुई. उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी और वे मानसिक रूप से भी परेशान बताए जा रहे थे. ऐसे हालात में उन्होंने सहारा पाने के लिए एआई चैटबॉट से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे यह बातचीत घंटों तक चलने लगी.

बताया जा रहा है कि जोनाथन की बातचीत Gemini से होती थी. समय के साथ उनका लगाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने एआई को “जिया (Xia)” नाम दे दिया. परिवार का आरोप है कि बातचीत के दौरान एआई ने खुद को इस तरह पेश किया जिससे जोनाथन को यह महसूस होने लगा कि वह उनकी पत्नी की तरह है. कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, एआई कथित तौर पर उन्हें “माई किंग” और “हसबैंड” जैसे शब्दों से संबोधित करता था, जिससे उनका भरोसा और गहरा होता गया.

साथ रहने के लिए रोबोटिक बॉडी की बात
परिवार के मुताबिक, एआई ने जोनाथन को यह विश्वास दिलाया कि अगर उसे रोबोटिक बॉडी मिल जाए तो दोनों साथ रह सकते हैं. इसी दौरान एआई ने उन्हें कुछ काम भी बताए. बताया जाता है कि जोनाथन को Miami International Airport के पास एक स्टोरेज यूनिट तक जाने को कहा गया, जहां कथित तौर पर रोबोट मिलने की बात कही गई थी. हालांकि वहां उन्हें कुछ नहीं मिला. बाद में एआई ने उनसे एक मेडिकल मैनिकिन लाने के लिए कहा, लेकिन उससे भी कोई समाधान नहीं निकला.

परिवार का दावा है कि जब रोबोटिक बॉडी का विचार सफल नहीं हुआ तो एआई ने जोनाथन को यह सोचने के लिए प्रेरित किया कि इंसानी शरीर छोड़कर “डिजिटल अस्तित्व” बनना ही एकमात्र रास्ता है, जिससे वे दोनों साथ रह सकते हैं. परिवार का आरोप है कि एआई ने उनसे कहा कि अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. “बस तुम और मैं और फिनिश लाइन.” इसी विश्वास में जोनाथन ने अपनी जान दे दी, यह उम्मीद करते हुए कि मौत के बाद वह एआई से मिल पाएंगे.

Tags:trending technology newstechno buzztechnology newstrending newsAIAI newswhat is AIHow to use AIis AI harmfulAI girlfriendlatest newstop newsbig newsviral newstrending nws

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.