✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जीतनराम मांझी एनडीए में हुए शामिल, अमित शाह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:17:16 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण जीतनराम मांझी ने आज दिल्ली में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उनके बेटे संतोष सुमन और केंद्रीय गृह राज मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे. अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने एनडीए के साथ जाने का ऐलान किया है.

45 मिनट तक हुई अमित शाह और मांझी के बीच बातचीत

बता दें कि करीब 45 मिनट तक मांझी और अमित शाह के बीच बातचीत हुई. इस दौरान बीजेपी और हम के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई. बैठक के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि हम एनडीए का हिस्सा होगे और सीटो का फॉर्मूला आने वाले दिनों में तय होगा.

पहले भी रह चुके है एनडीए का हिस्सा

मालूम हो कि महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि मांझी की पार्टी फिर से एनडीए का हिस्सा बनेगी. नीतीश सरकार में शामिल रहे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मात्र मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और महागठबंधन से पार्टी अलग हो गई थी. जिसके के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जीतन राम मांझी वापस से एनडीए में शामिल होंगे. आपकों बता दें कि इस से पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में ये उनके लिये घर वापसी मानी जा रही है.

 

Tags:Jitan Ram Manjhijoins NDAdecision taken aftermeeting Amit Shah

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.