✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड की आत्मा को मिले सम्मान, गुरुजी को मिले भारत रत्न: मंत्री इरफान अंसारी की केंद्र सरकार से भावुक अपील

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:37:15 PM

TNP DESK- आज पूरा झारखंड रो रहा है. हर किसी की आंखे नम है. दिल में एक पीड़ा और सिसक के साथ हर कोई गुरुजी को अंतिम विदाई दे रहा है.  इसी बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया है कि झारखंड आंदोलन के महानायक, दिशुम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाए. 

डॉ. अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी, एक जननायक और करोड़ों आदिवासियों के अधिकारों की आवाज रहे हैं. उनका जीवन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को समर्पित रहा है. उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर उनके हक और हुकूक की रक्षा की, और झारखंड राज्य के गठन में निर्णायक भूमिका निभाई.

शिबू सोरेन जी के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अंसारी ने कहा की झारखंड आंदोलन के स्तंभ गुरुजी ने वर्षों तक संघर्ष कर झारखंड राज्य की मांग को देशव्यापी मुद्दा बनाया और अलग राज्य की नींव रखी. उन्होंने संसाधनों पर आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को अपना जीवन मिशन बनाया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय, समता और स्वाभिमान की राजनीति को दिशा दी.

डॉ. अंसारी ने कहा कि भारत रत्न सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि यह उस विरासत का मूल्यांकन है जिसने देश के एक बड़े हिस्से को उसकी पहचान और अधिकार दिलाया. दिशुम गुरु का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है, और उनका सम्मान पूरे झारखंड के सम्मान से जुड़ा है.

"गुरुजी को भारत रत्न देना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी"

Tags:shibu soren bharat ratnabharat ratna to shibu sorenbharat ratna for shibu sorenshibu soren bharat ratna demandbharat ratna demand for shibu sorenravindranath mahato on shibu sorenbharat ratnashibu sorenshibu soren jharkhandtribute to shibu sorenshibu soren deathbharat ratna byandishom guru shibu sorenshibu soren latest newsshibu soren speechshibu soren tributebharat ratna demandshibu soren final journeyshibu soren jmmjmm shibu sorenshibu soren ka dehantshibu soren ka nidhanIrfan Ansari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.