☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड की योजना और बिहार-बंगाल का खेल! फर्जी कागजात पर 172 महिलाएं ले रही थी मंईयां योजना का लाभ, FIR दर्ज

झारखंड की योजना और बिहार-बंगाल का खेल! फर्जी कागजात पर 172 महिलाएं ले रही थी मंईयां योजना का लाभ, FIR दर्ज

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड सरकार की बहुचर्चित योजना मंईयां सम्मान में फिर से बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में हेंदलजुरी पंचायत के चोलगोड़ा गांव की 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठाया है, जबकि ये महिलाएं झारखंड की निवासी नहीं हैं. ये सभी महिलाएं बंगाल और बिहार की है, जो फर्जी कागजात के आधार पर मंईयां योजना का लाभ ले रही थी. ऐसे में अब सरकार सख्त रवैया अपनाते हुए इन महिलाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. वहीं अब इस मामले को लेकर डीसी कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को इनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. पंचायत सचिव ने बुधवार को गालूडीह थाने में सभी 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज मामले के अनुसार, हेंदलजुरी पंचायत में फर्जी तरीके से लाभार्थियों का नाम मंईयां सम्मान योजना में शामिल किया गया है. लाभार्थियों में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाने के विभिन्न गांवों की 40 मुस्लिम महिलाएं और पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा थाने के विभिन्न गांवों की 132 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं. इन महिलाओं ने धोखाधड़ी कर इस योजना का लाभ उठाया. जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हालांकि, शिकायत में राशि का उल्लेख नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार, इन महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त भेज दी गई थी. 9 मई को मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए थे. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी अद्वितीय शर्मा को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था. पंचायत के आठ गांवों में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है. हेंदलजुरी पंचायत में आठ गांव हैं, लेकिन किसी भी गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है. इसके बावजूद, पंचायत के छोलगोड़ा गांव की 172 मुस्लिम महिलाओं का नाम न केवल मंईयां सम्मान योजना में शामिल किया गया, बल्कि उनके खाते में इसकी पहली किस्त भी भेज दी गई है. जांच में पता चला कि सभी लाभार्थियों के राशन कार्ड पर एक ही नंबर अंकित है.

इस खुलासे के संबंध में हेंदलजुरी पंचायत के पंचायत सचिव मंगल टुडू ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना की सूची में जिन मुस्लिम महिलाओं का जिक्र है, वे पश्चिम बंगाल और बिहार की हैं. बीडीओ के आदेश पर गालूडीह थाने में योजना का लाभ अवैध तरीके से लेने वाली 172 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

घाटशिला बीडीओ अद्वितीय शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान पर गालूडीह थाने में 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. हेंदलजुरी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है.

Published at:10 Jul 2025 05:51 AM (IST)
Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatemaiya samman yojna ka paisamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna adhar linkmaiya samman yojna ka naya updatemaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna latest newsmaiya samman yojna ka paisa nahi milamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana newsmaiya samman yojana 2025maiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojana 10th kist updatemaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana 10 kist kab aaegamaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 11 kistmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana 9 kistmaiya samman yojana 6 kistmaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya samman yojana 10th kist kab milegamaiya samman yojna fraudmaiya samman yojana fraudmaiyan samman yojnamaiya samman yojana fraud livemaiyan samman yojna failhemant soren on maiya samman yojana fraudmaiyan samman yojna farjiwadamaiyan samman yojna jharkhandjharkhand maiya samman yojana fraud livebokaro maiyan samman yojna newsmaiyaan samman yojna updatemaiya samman yojnajharkhand maiyan samman yojna failmaiya samman yojna newsmaiya samman yojna update2500 maiya samman yojnamaiya samman yojna paisamaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana 10th kist updatemaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana ka choutha kistmaiya samman yojana kist kab aayegimaiya yojana 10 kistmaiya samman yojana 9th kist kab milega
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.