✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड का सियासी पारा हुआ हाई, 45 साल बाद आज फिर से बीजेपी की सदस्यता लेंगे रघुवर दास

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:05:06 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज 45 साल बाद फिर से भाजपा में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम आज दोपहर 12:15 बजे प्रदेश कार्यालय में होगा, जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद रघुवर दास को पार्टी में शामिल कराएंगे. इस खास मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ. रवींद्र कुमार राय, नागेंद्र त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, राकेश प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. अब राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास एक बार फिर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पार्टी में वापसी कर रहे हैं. उनके वापसी से उनके समर्थकों में उत्साह की लहर है.

भाजपा में दुबारा वापसी पर खुद रघुवर दास कहते हैं कि 'राजनीति में मेरी क्या भूमिका होगी, यह भारतीय जनता पार्टी तय करेगी. मैं एक कार्यकर्ता के रूप में खुद को धन्य मानता हूं. 1980 में जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था, तब भी मुझे पार्टी से कोई अपेक्षा नहीं थी और आज भी मैं खुद को एक साधारण कार्यकर्ता मानता हूं. मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा.'

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर होंगे सक्रिय

झारखंड विधानसभा 2024 में जिस तरह से झारखंड में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, उसे देखते हुए बीजेपी ने एक बार फिर से रघुवर दास को झारखंड की राजनीति में वापस लाया है. झारखंड में 2024 का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के बिना लड़ा गया था, जिसका नतीजा अच्छा नहीं रहा. हालांकि रघुवर दास की जगह उनकी बहू पूर्णिमा दास साहू को पूर्वी सिंहभूम सीट से टिकट दिया गया, जिस पर वो जीत गई हैं. अब एक बार फिर से रघुवर दास झारखंड की राजनीति में दहाड़ते नजर आएंगे.

Tags:Jharkhand's political temperature is highraghuvar dasraghubar dasraghubar das newscm raghubar dasraghubar das jharkhandraghuvar das cmraghuvar das careerraghuvar das newscm raghuvar das newsraghubar das latest newsraghubar das liveraghuvar das interviewjharkhand cm raghuvar dascm raghuvar dasraghubar das news liveraghuvar das bjpbjp raghuvar dasraghubar das today newsraghubar das bjpraghubar das resigns liveraghubar das odisha governorraghuvar das joins bjpjharkhand politicsjharkhand political crisispoliticsjharkhand politics livejharkhand politics newsjharkhand political newsindian politicsjharkhand political crisis livestate politicsgrassroots politicsjharkhand political crisis explainedcopy-paste politicspolitical analysispolitical debatepolitical falloutpolitical turmoilpolitical promisespolitical statementsjharkhand policejharkhandwhy jharkhand is poorjharkhand cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.