✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सबसे ऊपर झारखंड के दरोगा! SDPO को थाने में घुसने से रोक दिया, हो गया बखेड़ा, SP ने किया सस्पेंड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:49:37 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : यहां यह कहना गलत नहीं होगी कि यह झारखंड है भईया, यहां कुछ भी हो सकता है. यहां दारोगा अपने आप को सबसे ऊपर समझते होंगे तभी तो थाने में एसडापीओ को घुसने तक नहीं दिया. दरअसल पूरा मामला पलामू के बिश्रामपुर का है, जहां एसडीपीओ आलोक कुमार ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. एसडीपीओ ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना गए, लेकिन थाने का मुख्य गेट बंद था. एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा. इस दौरान एसडीपीओ ने मौके पर तैनात ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ की. एसडीपीओ को पूछताछ में जानकारी मिली कि थानेदार के आदेश पर गेट पर ताला लगाया गया है.

एसडीपीओ आलोक कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसपी रिश्मा रमेशन को सौंप दी है. एसपी रिश्मा रमेशन ने मामले में कार्रवाई करते हुए रेहला थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मेदिनीनगर टाउन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ को रेहला का नया थानेदार बनाया गया है.

 

Tags:Jharkhand's inspectorSDPOpolice stationSP suspended himruckusरेहला थाना प्रभारी निलंबितPALAMU SP RISHMA RAMESHANPOLICE STATION INCHARGE SUSPENDएसडीपीओ को रोकने पर कार्रवाईSP ACTIONpalamu newspalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.