✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड की महिला हॉकी टीम सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनी चैंपियन, पेनाल्टी शूटआउट में हरियाणा को 4-3 से किया पराजित 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:26:50 PM

टीएनपी डेस्क: हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की विजेता बनी है. फाइनल मैच में हरियाणा की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से पराजित किया. आपको बताते चलें कि इससे पूर्व झारखंड टीम 10 वर्ष पहले 2015 में फाइनल पहुंचकर पहली बार उपविजेता बनी थी. 
झारखंड टीम की ओर प्रमोदानी लकड़ा ने गोल किया. हरियाणा की तरफ से रानी ने गोल किया. झारखंड टीम का सीनियर नेशनल में पहली बार विजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष  भोलानाथ सिंह ने पूरी टीम को दो लाख रुपए देने की घोषणा की.

इसके अलावा टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और खेलमंत्री ने भी हर्ष जताते हुए टीम को बधाई दी है. झारखंड टीम के विजेता होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बतायी.

Tags:JharkhandJharkhand women's hockeyJharkhand women's hockey team15th Hockey India Senior Women's National ChampionshipHockey Jharkhand President Bholanath SinghSports news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.