✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड की आदिवासी महिला से पटना में दुष्कर्म, हम पार्टी के प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज हुआ केस

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:08:46 AM

पटना(PATNA):  जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ मुश्किलों में घिर गई है. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. 11 साल पहले हुए इस दुष्कर्म को लेकर दानिश रिजवान के खिलाफ सचिवालय थाने में केस भी दर्ज किया गया है. झारखंड की रहने वाली एक आदिवासी महिला के बयान पर यह एफआईआर की गयी है.

2011 में हुआ था दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि वर्ष 2011 में वह पटना आयी थी. यहीं पर उसकी मुलाकात दानिश से हुई. उस समय वे एक टीवी चैनल में कार्यरत थे. एफआईआर में दर्ज आरोपों की मानें तो महिला अपना काम खत्म करने के बाद वापस पटना जंक्शन लौट रही थी. तभी कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गये. जिस समय महिला स्टेशन पहुंची थी, उस वक्त वहां कोई भी ट्रेन रांची जाने के लिये उपलब्ध नहीं थी. महिला वापस स्टेशन के बाहर आयी तो वहां दानिश को देखा.

महिला का आरोप है कि दानिश उसे सचिवालय थाना इलाके में स्थित एक फ्लैट में ले गये. वहां दो प्लेट खाना मंगवाया. खाना खाने के बाद महिला नशे में आ गयी. उसका आरोप है कि उसी वक्त दानिश ने गलत हरकत की.  महिला ने एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि जिस वक्त यह सब कुछ हुआ उस समय वह पूरी तरह से बेहोश नहीं थी. इस घटना के बाद किसी तरह वह अगले रोज सुबह के छह बजे रांची के लिये रवाना हुई.

जेल गयी तो गर्भवती होने का पता चला

महिला ने एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि वह इसी सिलसिले में रांची के एसएसपी से मिलने पहुंची थी. लेकिन वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी किस लिए हुई, इसका पता नहीं चल सका है. जेल जाने के एक महीने बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है. महिला का आरोप है कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया जो दानिश का बच्चा है.

बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट

महिला के लगाये गये आरोपों के बाद सचिवालय थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस उस बच्चे की डीएनए जांच करवायेगी जिसे वह दानिश से होने का दावा कर रही है. वहीं दुष्कर्म की एफआईआर होने के बाद दानिश की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं. मामला आदिवासी महिला से जुड़ा है, लिहाजा पुलिस बारीकी से अनुसंधान करने में जुटी हुई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.