✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Jharkhand: रांची के नामकुम से 28 को लाभुकों के खाते में इस तरह भेजी जाएगी मईया सम्मान योजना की राशि

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:17:35 PM

TNP DESK: झारखंड में 28 दिसंबर को मईया सम्मान योजना के लाभुकों को राशि मिल जाएगी. रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में कुछ लाभुक महिलाओं को सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री₹2500 देंगे. इसको लेकर सभी तैयारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार झारखंड के 24 जिलों से तीन लाख से अधिक लाभुकों को कार्यक्रम में बुलाने की योजना पर काम हो रहा है. लाभुकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था करने का निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया गया है. कार्यक्रम में हर जिले के कुछ लाभुक को सांकेतिक रूप से ₹2500 दिए जाएंगे. बता दें कि इस योजना में अब तक 55.25 लाख महिला लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इस राशि को लेकर लाभुक महिलाएं प्रतीक्षा कर रही है. पहले फंड की वजह से समस्या आई. लेकिन अब अनुपूरक बजट पास होने के बाद कोष की व्यवस्था कर ली गई है. बजट में इस योजना की राशि का प्रावधान नहीं होने से कुछ तकनीकी अड़चन आई थी. जिसे दूर कर लिया गया है

चुनाव के पहले झारखंड सरकार ने प्रति लाभुक महिला ₹1000 देना शुरू किया था. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि अगर दूसरी बार गठबंधन की सरकार आई तो लाभुक महिलाओं को ₹2500 प्रति महीने दिए जाएंगे. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ली. उसके बाद मंत्रिमंडल का गठन हुआ. उसके बाद से ही सम्मान राशि लाभुकों के खाते में भेजने की सरकार कोशिश कर रही है. इसके लिए फंड का जुगाड़ किया जा रहा था. सम्मान राशि पाने वाले लाखों लाभुकों का आवेदन प्रक्रिया में फंसे हुए है.  झारखंड के सभी जिलों में आवेदन फंसे हुए हैं .उनके निष्पादन के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं.

झारखंड की मईया सम्मान योजना को बिहार में भी प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लागू करने की घोषणा कर दी है .कह दिया है कि अगर बिहार में गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को₹2500 देंगे. तेजस्वी यादव ने इस योजना का नाम माई बहिन मान योजना दिया है. माना जा रहा है कि झारखंड में गठबंधन सरकार को रिपीट करने के पीछे सम्मान योजना का बहुत बड़ा हाथ है. इसलिए भी सरकार अपने वादे को पूरा करने की कोशिश कर रही है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Ranchi newsMaiya Samman YojanaJharkhand newsBeneficiaries of Maiya Samman YojanaMaiya samman yojna fifth installmentMaiya yojna panchvi kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.