✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में झारखंड की शानदार जीत, विपक्षी टीम को 4-0 से दी मात

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:35:57 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आज यानी गुरूवार को पहला मैच खेला गया. यह मुकाबला झारखंड बनाम ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड ने ओडिशा को 4-0 से हराया. बता दें कि यह स्टेडियम इस्पात नगरी राउरकेला की छेंड़ कॉलोनी में बनाया गया है. यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इससे भी खास बात यह है कि जहां ये स्टेडियम बना है वहां पहले राउरकेला नगर निगम कचरा फेंकता था.

विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मैच का भी होगा आयोजन

बता दें कि आने वाले कुछ समय में विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक किया जा रहा है. हॉकी विश्व कप के सभी मैच भुनेश्वर और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होंगे. मिली जानकारी के विश्व कप में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जायेंगे. इसमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में आयोजित होंगे.

Tags:अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियमबिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियमझारखंड न्यूजहॉकी न्यूजझारखंड बनाम ओडिशाओडिशा न्यूजjharkhand newsBirsa Munda International Hockey Stadiumjharkhand hockey teamhockey news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.