✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन खुले रहेंगे झारखंड के स्कूल, छुट्टि हुई रद्द, विभाग ने जारी किया निर्देश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:06:53 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर झारखंड के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे. मालूम हो कि राज्य के सरकारी स्कूलों में हर महीने के तीसरे शनिवार को अवकाश रहता है. लेकिन, योग दिवस के अवसर पर यह अवकाश रद्द कर दिया गया है. इस दिन सभी स्कूलों में योग संगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी बच्चे, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य योग करेंगे. इस संबंध में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सभी सरकारी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों को भी बुलाने का निर्देश दिया गया है. सभी स्कूलों को कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्ट गूगल शीट पर देने को कहा गया है.

 

Tags:Jharkhand schoolsopenInternational Yoga Dayholiday cancelleddepartment issued instructions

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.