रांची(RANCHI): झारखंड में अजीब लूट का खेल चल रहा है. अब तक योजना में भ्रष्टाचार की परत सामने आरही थी. लेकिन अब वेतन मद यानि सीधे खाजाने से पैसे की लूट हो गई. वह भी कोई एक दो करोड़ नहीं आकड़ा 25 करोड़ तक पहुंच गया. जिसमें पुलिस जांच कर रही है. बोकारो ट्रेजरी से जांच शुरू हुई और अब हजारीबाग तक पहुंची.जहां लूट की नई कहानी सामने आई. इस मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें कई पुलिस जवान और उनके परिवार से जुड़े लोग है. लेकिन यह गिरफ़्तारी छोटे ओहदे वालों की है. संभवना है कि इसमें बड़े लोग भी शामिल हो सकते है.
दरअसल बोकारो ट्रेजरी से पैसे की अवैध निकासी का मामला पहले सामने आया. जिसमें खुलासा हुआ की रिटायर्ड दरोगा को हर माह पैसे भेजे जाते थे. वह भी उसके सैलरी के मुताबिक नहीं करोड़ों में. शुरुआती जांच में बात समाने आई की अब तक 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया. जांच आगे तो आकड़ा भी बढ़ता चला गया. सूत्रों की माने तो अब 6 करोड़ के करीब अवैध निकासी का मामला पहुंच गया है. एक रिटायर्ड दरोगा के पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे. फिलहाल इस मामले में अब बोकारो से टीम पटना भी जा सकती है. इस घोटाले के तयार बिहार से जुड़े है. जिसके बाद खुलासा और भी सामने आएगा.
वहीं इस बीच ही हजारीबाग ट्रेजरी से भी अवैध निकासी की जानकारी सामने आई. जिसमें आकड़ा 18 करोड़ तक पहुंच गया.अभी जैसे जैसे जांच होगी. वैसे ही यह घोटाले का आकड़ा और भी बढ़ता चला जाएगा. संभवना है कि सिर्फ हजारीबाग में 30 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया. पुलिस इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.जिसमें मास्टर माइंड शंभू कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह,पंकज समेत अन्य शामिल है.
अब तक की जांच में खुलासा बड़ा हुआ. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय भी रेस है. साथ ही वित्त विभाग पूरे मामले को लेकर सख्त हो गया. सभी कोषागार पर नजर बनाए है. साथ ही सभी को जांच का आदेश दिया है. इस बीच ही पुलिस मुख्यालय ने घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की है. बताया जा रहा है कि 21 बैंक खाते को फ्रीज किया गया. जिसमें करीब दो करोड़ रुपये है. साथ ही करोड़ों की प्रॉपर्टी पर भी डंडा चलाने की तैयारी में है.