✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड पुलिस मुख्यालय के फरमान से उड़ी अफसरों की नींद, अब ऐप में करना होगा E-Evidence अपलोड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 6, 2025,
Updated: 8:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से फरमान जारी किया गया है कि- जो भी करें उसे ई-साक्ष्य एप में जरूर अपलोड करें. अब झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय के फरमान से सभी जिलों के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सकते में हैं. बताया जा रहा है कि वे ई साक्ष्य एप के प्रयोग में आनाकानी कर रहे हैं.

राज्य मुख्यालय ने आपराधिक मामलो में ई साक्ष्य एप के प्रयोग को अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं किसी भी आपराधिक मामलों में अब विडियोग्राफी करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें पुलिस पदाधिकारियों के लिए घटनास्थल की स्थिति, साक्ष्य और मौके से बरामदगी समान की वीडियोग्राफी जरूरी है. जूनियर पुलिस अनुसंधान पदाधिकारी अपने वरीय पुलिस अधिकारी को भ्रमित नहीं कर सकें. झारखंड पुलिस मुख्यालय के इस फरमान से सभी जिलों में दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों पर काम का दबाव ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है. एक पुलिस अधिकारी के पास दर्जनों केस लंबित रहने के कारण ई साक्ष्य एप के प्रयोग में आनाकानी कर रहे हैं.

2024 से लागू भारतीय नागरिक संहिता के अनुरूप जांच, साक्ष्य की शृंखला का संकलन, डिजिटल स्वरूप करना अनिवार्य कर दिया गया है. गंभीर अपराध जिसमें सात साल से अधिक सजा का प्रावधान है, वैसे मामले में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य कर दिया गया है. साक्ष्य को डिजिटल तरीके से संग्रह करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से ही ई साक्ष्य एप तैयार किया गया है. यह देश भर में घटित अपराधी घटनाओं के बाद डिजिटल तरीके से साक्ष्य रिकॉर्ड करता है. इसका उद्देश्य देश के आधुनिक न्याय प्रणाली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाना है. इससे सबूत के छेड़छाड़ पर रोक लगेगी.

 

 

Tags:झारखंड पुलिस मुख्यालयझारखंड पुलिस मुख्यालय के दूसरे फ्लोर पर लगी आगझारखंड पुलिसझारखण्ड पुलिस भर्तीडिप्रेशन से जूझ रहे झारखंड पुलिस के जवानझारखंड न्यूज़झारखंड लेटेस्ट न्यूज़झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़हिंदी समाचारjharkhand समाचारन्यूज़राज्य-शहरहिंदी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदीJharkhand Police Headquarters' orderdisturbed the sleep of the officersE-Evidence in the appupload E-Evidence in the appthe accident appiphone appevidence in electronic formipad appthe evidence screenmobile app on indian evidence actandroid app on indian evidence actdriving under the influenceupload documenthow to present evidence in courtmobile app on electronic evidenceadmissibility of evidence in courte-evidencevideo producer in cthow i built my app in android studiohow to file electronic evidence in courthow to e-file evidence in district court?jharkhand police physical datejharkhand policejharkhand police physicaljharkhand police 2024jharkhand police new updatejharkhand police constablejharkhand police ka physical kab hogajharkhand police admit card 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.