✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:गर्मी से झुलस रहा झारखंड,पारा 44 डिग्री के करीब,आज इन जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 8:06:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 7-8 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है.राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगो को परेशान कर दिया है.पलामू, गढ़वा और जमशेदपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग दिन और रात दोनों समय परेशान है.बिजली कटौती ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया है.

पढ़े आज के मौसम का हाल

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा. पलामू, चतरा, गढ़वा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में हीट वेव को लेकर सतर्कता जारी की गई है.इन इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आज इन जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

वहीं दूसरी ओर धनबाद, बोकारो और संताल परगना के जिलों में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत है. इन क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

पढ़े अपने जिले का हाल

रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो  वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJherhand weather news todayJherhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.