✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में 12 फरवरी को होगी नए DGP की नियुक्ति, नीरज सिन्हा के खिलाफ अवमानना याचिका निष्पादित

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:24:14 AM

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि 12 फरवरी को नए डीजीपी की नियुक्ति कर ली जायेगी. सरकार ने कोर्ट में यह भी जानकारी दी कि यूपीएससी की ओर से राज्य के डीजीपी पद के लिए तीन अफसरों के नाम भेज दिए हैं. राज्य सरकार के इस जवाब के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौजूदा डीजीपी नीरज सिन्हा (DGP Neeraj Sinha) के खिलाफ दायर अवमानना याचिका निष्पादित कर दी.

बता दें कि राज्य के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया गया था कि उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2022 को ही खत्म हो गया ता लेकिन वो अभी इस पद बने हुए हैं. याचिका दायर होने के बाद कोर्ट की ओर से राज्य सरकार, यूपीएससी और डीजीपी नीरज सिन्हा को नोटिस जारी किया गया था. वहीं, कोर्ट ने झारखंड सरकार को मौजूदा डीजीपी नीरज  सिन्हा को एड-हॉक तौर पर एक साल का कार्य विस्तार देने पर सरकार को फटकार लगाई थी. जिसके बाद कई बार सुनवाई हुई. यूपीएससी की ओर से अपनी बात रखी गई.

वहीं, झारखंड सरकार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि यूपीएससी की ओर से जो तीन नाम दिए गए हैं, उनमें से किसी एक की नियुक्ति 12 फरवरी को कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि मौजूदा डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.

Tags:झारखंड न्यूजझारखंड को मिलेगा नए डीजीपीडीजीपी नीरज सिन्हाचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़सुप्रीम कोर्टझारखंड सरकारयूपीएससीझारखंड की हेमंत सरकारjharkhand newssupreme court of indiadgp neeraj sinhaChief Justice DY Chandrachud

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.