✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर सरकार ले सकती है फैसला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:14:58 AM

टीएनपी डेस्क: झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक आज होने वाली है. यह बैठक शाम 4:00 बजे प्रोजेक्ट भवन में की जाएगी. इस बैठक में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. पिछले कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा योजना देने का फैसला लिया था. लेकिन इसमें कुछ त्रुटियाँ रह गई थी जिसके बाद आज की बैठक में इसे संशोधित कर फिर से पेश किया जाएगा. 

राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार झारखंड राज्य कर्मचारी सेवा निवृत एकेडमी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अपना उपचार करवा पाएंगे इसके लिए राशि की कोई भी सीमा नहीं रहेगी. बताया गया है कि इस बीमा योजना को ट्रस्ट मोड पर लागू किया जाएगा. इसके अनुसार सामान्य बीमारियों में 5 लाख जबकि गंभीर बीमारी होने पर 10 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार की सुविधा राज्य कर्मियों को मिलेगी.

इसके साथ ही सामान्य बीमारी में भी अगर किसी का 5 लाख से अधिक उनके इलाज में खर्च हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सरकार ही उस पैसे का वहन करेगी. ट्रस्ट मोड पर उपचार के लिए 5 लाख तक बीमा कंपनी देगी. बाकी की शेष राशि सरकार देगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस संशोधन प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है. आज कैबिनेट की बैठक में इसे पेश किया जाएगा. अब तक 2 लाख राज्य कर्मियों और पेंशनरों ने इस बीमा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. आपको बता दे कि स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को मेडिकल भत्ता के रूप में जो राशि दी जाती है उसमें से 500 रुपये की कटौती की जाएगी.  उसके साथ ही अगर सेवा निवृत कर्मचारी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो उन्हें सालाना 6000 रुपये एक मुश्त में देने होंगे.

Tags:jharkhand newsCabinet meeting todayjharkhand Cabinet meeting todayhemant sorenjharkhand government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.