✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज मिलेगा झारखंड भाजपा को नया अध्यक्ष, आदित्य साहू का निर्विरोध चुना जाना तय! जानिए पूरी कहानी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:11:20 AM

रांची (RANCHI): झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर पूरी हो गई . इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अकेले उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया . जिसके बाद उनका निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है . फिलहाल वह पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक. संगठन पर्व के तहत नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी . और ठीक 2 बजे समाप्त हुई. तय समय सीमा के भीतर सिर्फ आदित्य साहू का ही नामांकन पत्र जमा हुआ .

आदित्य साहू के नामांकन के प्रस्तावकों में पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल रहे . वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी . पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा . पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास . चंपई सोरेन और मधु कोड़ा . राज्यसभा सांसद समीर उरांव . केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा . रवींद्र राय . दीपक प्रकाश . यदुनाथ पांडे और पशुपतिनाथ सिंह ने उनके नाम का समर्थन किया .

इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए झारखंड में भाजपा के संगठन चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन मिला है . जो आदित्य साहू का है . इसके अलावा राज्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं .

उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी .

जानकारी के अनुसार . राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 21 सदस्य पदों के लिए नामांकन करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं . इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा . रघुवर दास . मधु कोड़ा और चंपई सोरेन . सांसद संजय सेठ . करिया मुंडा . दीपक प्रकाश और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी प्रमुख हैं .

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार आदित्य साहू अब बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे . मरांडी इस समय झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं . गौरतलब है कि इससे पहले 3 अक्टूबर को पार्टी ने आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था .

Tags:Jharkhand BJPBJPBJP pradesh adhyakshaditya sahuaditya sahu BJPbabulal marandiCP SinghAdotya sahu BJPbjp JHARKAHNDBJP big announcementBJP announcementpradesh adhyakshpradesh adhyaksh announcementlatest newsbig newsbreaking newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.