✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अलकायदा का सेंटर पॉइंट बना झारखंड! सूबे से देश को दहलाने की बड़ी साजिश, ATS की रडार पर 15 स्लीपर सेल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:05:33 AM

रांची (RANCHI) : ऐसा लगता है झारखंड अब अलकायदा का सेंटर पॉइंट बन गया. लगातार एजेंसी कार्रवाई कर रही है लेकिन एक-एक कर दहशतगर्द के चेहरे सामने आते जा रहे है. सूत्रों के मुताबिक अभी 15 आतंकी झारखंड में सक्रिय है, जो स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे है. झारखंड से देश को दहलाने कि साजिश रच रहे है. अब एक बार फिर झारखंड का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. पुलिस सोर्सेस की मानें तो झारखंड में बड़े पैमाने पर स्लीपर सेल आतंक की रणनीति बना रहे हैं. जो कहीं ना कहीं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. हालांकि तमाम स्लीपर सेल एटीएस के रडार पर हैं. जिनमें से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. अल कायदा इन इंडियन सब कॉन्टीनेंट का झारखण्ड मॉड्यूल पर एटीएस ने शिकंजा कसा है. मामले में छह संदिग्ध की अब तक गिरफ़्तारी हो चुकी है

लेकिन अभी 15 और संदिग्ध एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के रडार पर है. छापेमारी के दौरान इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल से कनेक्शन रखने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, जिसमें ज्यादातर लोग झारखंड से थे. उनमें से एक नाम चान्हो निवासी शाहबाज का था जो राजस्थान से फरार चल रहा, लेकिन टेक्निकल सर्विलांस के जरिए एटीएस को इसमें भी कामयाबी मिली और बीते दिनों शाहबाज को लोहरदगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.

एटीएस के सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ऋषभ झा ने जो खुलासे किए हैं, वह चौकाने वाले हैं.  उन्होंने बताया कि शाहबाज चान्हों का रहने वाला है. कई महीनो से फरार चल रहा था लेकिन वह लातेहार इलाके में राजमिस्त्री के तौर पर अपनी पहचान छुपा कर काम कर रहा था. जिसे स्लीपर सेल कहना गलत नहीं होगा.

एटीएस एसपी ने बताया कि झारखंड के कई लोगों का अलकायदा के इंडियन सबकॉटिनेंट मॉड्यूल से कनेक्शन मिल रहे हैं और अबतक मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जबकि 15 अन्य एटीएस के रडार पर हैं. मामले में एजेंसी ने कई लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी भी हासिल की है, लेकिन अगर झारखंड में स्लीपर सेल एक्टिव है तो उन्हें खत्म करना एक बड़ी चुनौती भी है.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:Al Qaeda!the hindu analysis todayal qaedathe hindu daily news analysisthe hindu analysis in englishthe hindu daily news analysis in hindial qaeda in assamjharkhand policethe hindu analysis in hindijharkhand news todayjharkhandjharkhand (indian state)jharkhand newspopular front of indiabangladeshi in jharkhandillegal immigrants jharkhandJharkhand became the center point of Al Qaeda! Big conspiracyterrorize the country15 sleeper cells on the radar of ATSjharkhand atsal-qaeda network in jharkhandjharkhand ats newsjharkhand al qaeda modulejharkhand crime newsal qaeda terroristjharkhand terroristal qaeda in indiaal qaeda in jharkhandterrorist arrested in delhial qaeda link in jharkhandal qaeda terrorist arrestedal qaeda module in indiaal qaeda arrested in jharkhandal qaeda module busted in jharkhand14 al qaeda terrorist in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.