✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड विधानसभा बजट सत्र : जानिए आज क्या होगा, 24 को पेश होगा सूबे का बजट

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 10:32:10 AM

TNP DESK-झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत होगी. इस सत्र में सरकार 24 तारीख को वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेगी जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं.

आज क्या होगा?

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का प्लान पेश करेगी. इसके बाद अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा. विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है जिसमें कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, स्थानीय नियोजन नीति और विकास योजनाओं की रफ्तार जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं.

24 को पेश होगा बजट

राज्य सरकार 24 फरवरी को सदन में वार्षिक बजट पेश करेगी. माना जा रहा है कि इस बार बजट में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष फोकस रहेगा. युवाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा भी संभव है.

वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बजट राज्य की आर्थिक स्थिति को संतुलित रखते हुए विकास की रफ्तार तेज करने पर केंद्रित होगा.

हंगामेदार रह सकता है सत्र

सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है. ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं. सरकार जहां अपनी उपलब्धियां गिनाएगी वहीं विपक्ष भी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा.

Tags:jharkhand assembly budget sessionjharkhand assembly budget session 2026jharkhand assembly budget session meetingbudget session of jharkhand assembly beginsruckus cuts short jharkhand assembly budget sessionjharkhand assembly budget session meeting governmentjharkhand assembly sessionassembly budget sessionjharkhand budget sessionbudget session jharkhandjharkhand assembly session 2025jharkhand assembly session livejharkhand assembly session 2022jharkhand budget session date

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.