✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जदयू का पलटवार, जानिए किस नेता ने क्या कहा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:16:40 AM

पटना(PATNA): गृह मंत्री अमित शाह के बिहार पहुंचते ही बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है. अमित शाह ने पूर्णिया में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर हमला बोला था. अब जदयू ने उनपर पलटवार किया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बीजेपी 2014 में पूर्णिया में चारो खाने चित हो गई थी. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि हम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. हम विपक्षी एकता को एक करने के पक्षधर हैं.

अमित शाह की हिम्मत नही हुई धार्मिक सवाल खड़े करने का

उन्होंने कहा कि बिहार में जैसे परिवर्तन का आगाज हुआ बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार पहुंच गया. हम लोग पहले से कह रहे थे अमित शाह बिहार में सद्भाव बिगाड़ने आ रहे हैं. अमित शाह जैसे ही धार्मिक ध्रुवीकरण पर बात करते बिहार की जनता इसको मंजूर नही करती. रैली से पहले बीजेपी के सभी नेता अपना स्कोर सेट कर रहे थे. अमित शाह की हिम्मत नही हुई धार्मिक सवाल खड़े करने का.

अमित शाह को नीरज कुमार ने चेतावनी दी कि जो हम कह रहे है नोट कर लीजिए, राजनीति में आदमी को फरेब और झूठ नही बोलना चाहिए. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महाविद्यालय राज्य सरकार ने बनवाया है. केंद्र सरकार ने नही. लेना ना देना झुट्ठे फुलेना. अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता को धोखा दिया गया है. एनडीए से घटक दल कम होते जा रहे हैं. 2017 में जनादेश बीजेपी के पक्ष में नही था.

सत्ता के लोभ में अमित शाह ने जातीय जनगणना के लिए बोला हां

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता अमित शाह से हम जानना चाहते हैं. आप जातीय जनगणना के खिलाफ हैं, लेकिन बिहार में सत्ता के लोभ में आपने हां बोला है. आरजेडी और जदयू एक ही विचारधारा के हैं. सत्ता में रहने के लिए बुनियादी नीतियों से बिजेपी ने समझौता किया है. 16 मार्च 2017 को बिहार विधान परिषद में यह स्वीकार किया गया कि 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज में 1 लाख 668 करोड़ पहले स्वीकृति दी गई थी, जब आप सत्ता में आये उससे पहले 93% घरो तक बिजली हमने पहुंचा दिया था. हवाई अड्डा आमलोगों को सुपुर्द नही हुआ, लेकिन क्रेडिट ले रहे हैं. राजनीति में जमूरा और उस्ताद का खेल हो रहा है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेते वक्त अमित शाह राजनीतिक बेचैनी की वजह से सम्मान देना भूल गए.

ललन सिंह ने ये कहा

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गृह मंत्री अमित पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए. कम से कम अब तो बिहार के लोगों क़ो ठगना बंद कीजिए. उन्होंने कहा कि सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आपने पूर्णिया जन सभा मे कहा नीतीश कुमार ने आपके साथ घोखा दिया. अमित शाह, नीतीश कुमार ने नही बल्कि आपने नीतीश कुमार के खिलाफ सडयंत्र किया.

अमित शाह का भाषण कहीं से गृह मंत्री का भाषण नहीं लग रहा था

जदयू के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अमित शाह का भाषण कहीं से गृह मंत्री का भाषण नहीं लग रहा था. अमित शाह को यह बताना चाहिए कि मनरेगा में 4000 करोड़ से अधिक का अभी तक रुपया केंद्र सरकार की तरफ से क्यों नहीं मिला. शिक्षा अभियान में पैसा नहीं मिला, विधवा पेंशन में पैसा नहीं मिला, वृद्धा पेंशन में अभी तक पैसा नहीं मिला. उन्होंने कहा कि 2024 में अपनी नाजुक हालत देखकर बीजेपी के लोग मंदिर में पूजा करेंगे. RSS के लोग मस्जिद में जाकर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि किसी के चाहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता और विकल्प के तौर पर अगर कोई बनेगा तो उसके लिए भारत की जनता उसे बनाएगी.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.