✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

JAP प्रमुख पप्पू यादव का काफिला देर रात हुआ हादसे का शिकार, कार के उड़े परकच्चे, बाल-बाल बचे पप्पू यादव 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:07:55 PM

बक्सर(BUXAR): बिहार में जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार देर रात एक भीषण हादसे का शिकार हो गया. पप्पू यादव अपने काफिले के साथ मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सारण गए थे. वहां से वापस लौटने के वक्त एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया. और अनियंत्रित होकर काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसमें टक्कर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसदराजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कारकेट में चल रही वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई. वाहन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया.  इस घटना में वाहन का चालक सुधीर कुमार, बक्सर जाप जिलाध्यक्ष सुनील कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए. ब्रह्मपुर थाना और शाहपुर थाना की 112 वाहन और एम्बुलेंस वाहन घटना स्थल पहुंची. हालांकि इस भीषण सड़क हादसे में JAP के प्रमुख पप्पू यादव बाल-बाल बच गए. लेकिन उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा ब्रह्मपुर फोरलेन पर आरा और बक्सर के बीच हुआ.

 

Tags:biharbuxarJAP chief Pappu YadavPappu YadavPappu Yadav carced accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.