☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उम्र और शरीर जरूर थक गया है लेकिन मन नही थका- जानिये किसने दिया यह बयान

उम्र और शरीर जरूर थक गया है लेकिन मन नही थका- जानिये किसने दिया यह बयान

पटना(PATNA): राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनको अध्यक्ष बनने की इच्छा पहले भी नही थीं. उन्होंने कहा कि उम्र और शरीर जरूर थक गया है लेकिन मन नही थका है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो फैसला होगा उसको मानने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि हम लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे हैं. हर आदमी का रिटायरमेंट का समय होता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रख दिया है. मैं कभी भी अपने जिम्मेवारी से नही भागता.

“सीबीआई अब भरोसे के लायक नहीं”

वहीं तेजस्वी यादव के सीबीआई द्वारा जमानत रद्द करने के मामले पर उन्होंने कहा कि सीबीआई इतने दिन तक कहां सोई रहती है. सीबीआई अब विश्वास करने वाली संस्था नहीं रह गई है. केंद्र की सरकार ने इसको पंगु बना दिया है. सीबीआई को सही ढंग से काम नही करने दिया जा रहा है.

Published at:18 Sep 2022 03:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.