✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दूसरी बार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बने जगदानंद सिंह, निर्विरोध जीते चुनाव

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:49:20 PM

पटना(PATNA): बिहार के राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. वह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध जीत गए हैं. उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं दाखिल किया.

बता दें कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए 19 सितंबर को एकमात्र नामांकन जगदानंद सिंह द्वारा चार सेट में दाखिल किया गया था. जांच उपरांत चारों सेट सही और वैध पाया गया. वहीं 20 सितंबर को एक बजे तक नामांकन पत्र वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी. जिस दरमियान एकमात्र दाखिल नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया. इसके बाद बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार जगदानंद सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया.

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की घोषणा

मंगलवार को राजद प्रदेश कार्यालय में जगदानंद सिंह की जीत की घोषणा करते हुए राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने कहा कि उनको राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 फरवरी को सांगठनिक चुनाव वर्ष 2022-25 के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया था. डॉक्टर तनवीर हसन ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किए गए आंशिक संशोधन के उपरांत 16 सितंबर तक प्रारंभिक इकाई से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव संपन्न करा लिये गए. साथ ही डॉक्टर तनवीर ने जानकारी देते हुए कहा कि 21 सितंबर को पटना में राज्य परिषद की बैठक होगी. जिसमें निर्विरोध रूप से निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्वाचन की विधिवत औपचारिकता पूरी की जाएगी और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा.   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.