टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कभी-कभी कंपनी की कुछ कमियों की वजह से कर्मचारी नौकरी छोड़ देते है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कंपनी की ओर से उसके कर्मचारियों को कंपनी में हो रहे घाटे या प्रोजेक्ट ख़तम हो जाने की वजह से काम नहीं रहता और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है. इन दिनों टेक इंडस्ट्री में लगातार हो रही छंटनी की खबरे सामने आ रही है.वही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है, जहां एक कंपनी ने पहले तो एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया, उसके बाद नौकरी का अजीबोगरीब ऑफर देकर वापस बुलाया जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है.चलिए आपको पूरा मामला बता देते है.
पढ़े पूरा मामला
आपको बता दे कि पूरा मामला मोहाली का है जहां टेकी नाम के एक युवक को कंपनी ने मीटिंग बुलाकर सीधे नौकरी से बाहर निकाल दिया उसके साथ उसकी पूरी 20 लोगों की टीम को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए.वही कुछ डर के बाद उसको कंपनी ने वापस बुलाया और ऐसा अजीबोगरीब ऑफर दिया, जिसे सुनकर ना तो उसको खुश होते बन रहा था ना ही दुखी होते बन रहा था.
कंपनी की ओर से युवक के दिया गया अजीबोगरीब ऑफर
आपको बता दें कि युवक के जीवन में अजीबोगरीब मोड तब आया जब कंपनी ने उसको अकेले बुलाया और एक स्पेशल डील ऑफर की. कंपनी की ओर से कहा गया कि तुम घर से काम करोगे क्या ? इतना ही नहीं युवक से यह भी कहा गया कि तुम्हारी सैलरी 23000 थी लेकिन इसमें और 2000 का इंक्रीमेंट किया जा रहा है अब तुम्हें 23 की जगह 25000 मिलेंगे लेकिन यहां कंपनी ने एक शर्त रखी. जहां कहा गया कि पूरे 20 लोगों का काम तुम्हें अकेले ही करना पड़ेगा यानी फुल स्टैक और मोबाइल डेवलपमेंट का पूरा काम संभालना होगा.जिसके बाद युवक काफी ज्यादा परेशान हो गया उसने कहा इतने कम पैसे में पूरी टीम का काम करना मुमकिन नहीं है, तभी कंपनी की ओर से जवाब दिया गया कि अभी बिल्कुल भी प्रोजेक्ट नहीं है तो काम कम होगा, जैसे ही नए ग्राहक आएंगे आप की वेतन को बढ़ा दिया जाएगा.
पोस्ट को पढ़कर भड़के लोग
इतना सुनने के बुरे युवक ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया क्योंकि उसके पास में 8 महीने का ही अनुभव था लेकिन इस पोस्ट को पढ़ते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए है.लोगों का कहना है कि किसी भी मजबूरी का इतना फायदा नहीं उठाना चाहिए.पूरी टीम का काम एक लड़का कैसे करेगा.वही लोग सोशल मीडिया पर पर युवक को कमेंट करते हुए सलाह दे रहे है कि विश्वास मत करो बाजार में नौकरी की कमी के समय कंपनी इस तरह का दबाव बनाती है और अपना काम निकालती है.