कटिहार(KATIHAR): कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वों द्वारा शराब पीकर आपस में झगड़ा किया जा रहा था. इसे देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की. मगर, इससे उल्टा सभी उपद्रवी भड़क गए और हवाई फ़ायरिंग शुरू कर दी. मामला सुजापुर पंचायत के सुरजा चौक पर का है.
तीन मजदूरों को लगी गोली
इस फायरिंग में तीन मजदूरों को गोली लग गई है. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों अपराधियों को पकड़कर बरारी पुलिस को सौंप दिया. डॉक्टर गिन्नी सिन्हा ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार भेज दिया है. इस घटना में बरारी पुलिस ने हुसैना निवासी अपराधी जुनैद अली और दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है. दो अन्य को भी गोली लगी है, जो कि बाल-बाल बच गए हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है.
