✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या सचमुच राशन कार्ड धारकों को मुफ़्त में मोबाइल फोन दे रही है मोदी सरकार ? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 12:33:26 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्र सरकार की ओर से चलने वाली राशन कार्ड योजना का लाभ करोड़ो लोग उठा रहे है, जहां गरीब लोगों को हर महीना सरकार मुफ़्त में राशन देती है, वही राशन कार्ड योजना को लेकर आये दिन नए अपडेट जारी किए जाते है.जिसके पीछे सरकार का एक ही उदेश्य होता है कि लाभुकों को हर वो सुविधा दी जाए, जिससे लोगों को हर वो सुविधा मिल सके जिसकरे वो हकदार है.इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे दावा किया जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी राशन कार्ड के लाभुकों को फ्री में स्मार्टफोन देनेवाले अब इसके पीछे कि सच्चाई क्या है चलिए जानते है.

वीडियो को देखकर ना हो गुमराह

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Mubeen Speakes नाम के एक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये कहते हुए दिखाई दे रहे है कि केंद्र सरकार देश के सभी राशन कार्ड लाभुकों को फ्री में स्मार्टफोन देनेवाले है.यदि आप तक यह वीडियो पहुंच चुका है तो आपको खुश नहीं होना चाहिए बल्कि थोड़ा सावधान और सतर्क हो जाना है क्योंकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.

जानिए वायरल वीडियो का पुरा सच

दरअसल एआई के इस जमाने में असली और नकली वीडियो या फोटो में फर्क करना लोगों के लिए काफी ज्यादा मुश्किल हो रही है.वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हुए दिखाई रहे हैं कि अब राशन कार्ड लाभ को मुफ्त में स्मार्टफोन भी दिया जाएगा वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो यह सच है लेकिन जब इसका रियलिटी चेक किया गया तो यह पूरी तरीके से फेक यानि फर्जी निकला. पीआईबी चेक के मुताबिक ये वीडियो असली नहीं है बल्की से एआई से बनाया गया है.

पूरी तरह से फेक है वीडियो

पीआईबी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि केंद्र सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है. या वीडियो पूरी तरीके से मैंनुपुलेटेड है, यानी फर्जी है जिससे आम जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर जैसे ही योजनाओं को लेकर किसी तरह का वीडियो या घोषना सामने आता है तो लोग आंख बंद करके विश्वास कर लेते है लेकिन आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना है क्योंकि सरकार की ओर से भी कभी योजनाओं की घोषणा प्रामाणिक सोशल साइट्स या आईडी से ही किया जाता है.

किसी भी फेक वीडियो पर ना करें विश्वास

वीडियो के सामने आने के बाद लोग गुमराह ना हो इसको देखते हुए सरकार ने सभी लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर आने वाली किसी को भी लुभावनी योजना पर भरोसा ना करें.किसी भी योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि ना हो जाए.यदि आप किसी भी सरकारी योजना या जनकल्याणकारी योजना की सही और जानकारी लेना चाहते है तो हमेशा सरकारी वेबसाइट http://myscheme.gov.in  पर विजिट करें.

Tags:pm modi free smartphonesecret phone number of narendra modipm modi free wi-fi scheme online applyfree phone schemepm narendra modi speechspeech of narendra modipm narendra modinarendra modi mobile number phone numberreal phone number of modi jipm narendra modi pariksha pe charchanarendra modi smartphone yojanafree phonepm modi smartphoneup free phonepm modi smartphone yojanapm modi launches ayushman bharat schemefree phone for womengovernment free phonephone free

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.