✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं ले रहा है राशन का लाभ, इस तरह लगाये पता, पढ़ें पूरी डिटेल्स

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:08:02 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भले ही हम आज चांद पर पहुंच चुके हैं और टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल होने का दम भरते है, लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे परिवार हैं जो दो वक्त के खाने के लिए तरसते है, ऐसे लोगों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार की ओर से मुफ्त में राशन हर महीने मुहैया करवाया जाता है. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनके साथ ठगी हो जाती है और उनके नाम पर कोई और राशन उठा ले जाता है और जो जरूरतमंद है उन्हें राशन नहीं मिल पता है.

आजकल राशन कार्ड से हो रहा है फर्जीवाड़ा

आपको बताये कि फ्री में राशन योजना का लाभ उठाने के लिए धारक के पास राशन कार्ड होना जरूरी है, लेकिन आजकल कुछ ऐसे भी मामले देखने को मिलते है, जहां राशन कार्ड धारक की जगह पर कोई दूसरा राशन कार्ड का लाभ उठाकर राशन उठा लेता है और जो लाभुक है उन्हे इस बात की जानकारी भी नहीं होती है, और उन्हें राशन नहीं मिल पाता है. यदि आपको भी ऐसी आशंका है कि कोई आपके राशन कार्ड का गलत लाभ उठा रहा है, तो फिर आपको इसके बारे में कैसे पता लगाना है आज हम आपको बतानेवाले है.

इस तरह लगाये पता

यदि आपके राशन कार्ड से कोई और फ़ायदा उठा रहा है तो फिर आपको पता लगाने के लिए सबसे पहले राशन वेबसाइट राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर जाना होगा.जहां आपको अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को सही सही भरना है, यह सब करने के बाद आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, जिसको आप चेक कर सकते है.

इस तरह हो जायेगा फर्जीवाड़े का खुलासा

आपको वेबसाइट पर जाने के बाद राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी. जिससे आप पता लगा सकते है कि आपने कब-कब राशन लिया, कितने किलो अनाज मिला.वहीं जिस महीने में आपने राशन नहीं उठाया है और अगर आपको स्क्रीन पर राशन उठाया गया दिख रहा है तो फिर आप समझ जाएं कि आपके राशन कार्ड से कोई और लाभ ले रहा है.

कहां करें शिकायत

यदि आपके राशन कार्ड से कोई गलत फ़ायदा उठा रहा है तो फ़िर आपको इसका सबसे पहला नज़दीकी खाद एवं रसद विभाग जाकर इसके बारे में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए. अगर आप ऑनलाइन जानकारी हासिल नहीं कर पाते है तो आप अपने राशन डीलर से संपर्क कर सकते है, वहां आपको राशन से जुड़ी सारी जानकारी मिल जायेगी. आप उससे यह बात पूछ सकते हैं कि आपके राशन कार्ड पर कब-कब राशन लिया गया है, अगर किसी महीने आपने राशन नहीं लिया है और वहां पर बताया जा रहा है कि आपने राशन लिया है तो फिर आपके राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा हो रहा है इस बात का ख़ुलासा हो जाएगा.

Tags:ration cardration card updatefraudutility newsration card rulesnational food security acttrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.