✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सवाल पूछना पाप है क्या ? महिला ने पूछा सवाल तो डॉक्टर ने जूते से मारने की दे डाली धमकी, देखिए-VIRAL VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:56:53 AM

कटिहार(KATIHAR):कटिहार के सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर द्वारा महिला मरीज के साथ अभद्रता और धमकी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.वायरल वीडियो में डॉक्टर सुशांत को महिला मरीज से दुर्व्यवहार करते और जूते से मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है.

क्या है महिला का आरोप

पीड़िता काजल, जो कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड की रहने वाली है, एक्सरे से जुड़ी किसी जानकारी को लेकर डॉक्टर से संपर्क करने गई थी. महिला का आरोप है कि जब उसने डॉक्टर से एक्सरे को लेकर पूछताछ की, तो डॉक्टर भड़क उठे और न केवल अपशब्द कहे, बल्कि उसे जूते से मारने की भी धमकी दी.

पहले भी महिला के साथ हो चुकी है मारपीट

महिला का यह भी कहना है कि उसके साथ पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है और वह मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल पहुँची थी लेकिन वहाँ भी उसे न्याय की जगह अपमान और डर का सामना करना पड़ा.इस घटना ने न सिर्फ अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर भी उंगली उठाई है.स्थानीय लोगों और मरीजों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और स्वास्थ्य विभाग से उचित कार्रवाई की माँग उठ रही है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार

अब तक इस मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की माँग ज़ोर पकड़ने लगी है.यह घटना एक बार फिर बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है.

Tags:Katihar viral videoDoctor viral video biharviral video of bihar doctorviral video of doctorviral video of bihar policedoctor viral videobihar viral videoviral video biharbihar video viralbihar police viral videobihar police sub inspector viral videobihar police video viralviral marriage video biharviral video doctor and traffic policebihar viral video police custdy murderbihar police constable viral videotraffic police and doctor video viralbihar virl bihar police constable viral videoviral video of traffic policeTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.