✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इरफान के कब्जे में सरकार! मंत्री जी के बेटे ने लिया अस्पताल का जाएजा, मचा सियासी बवाल, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:48:59 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ये झारखंड है भईया...यहां कुछ भी हो सकता है.अगर आप झारखंड में किसी मंत्री के बेटे है तो आपका भी जलवा मंत्री के तरह ही रहेगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि आप मंत्री के पुत्र होने के नाते ‘साहब’ की तरह विभागों का औचक निरीक्षण कर सकते है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड में वो दिन अब दूर नहीं जब पुलिस का बेटा एनकाउंटर और वकील का बेटा कोर्ट में बहस करते नजर आये.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी अपने दोस्तों के साथ झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का औचक करने पहुंच गए. वहीं मरीजों से हालचाल पूछते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ झारखंड में हायतौबा मच गया. मंत्री जी के बेटे के ‘निरीक्षण’ करने पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसके साथ ही कई तरह के अस सवाल भी उठने लगे है. दबी जुबान से लोग पूछ रहें हैं कि-आखिर मंत्री जी के बेटे को अस्पताल के निरीक्षण का अधिकार है? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष का दोस्त वहां मौजूद मरीज और उसके परिजनों से कहता नजर आ रहा है कि कृष मंत्री जी का बेटा है, अगर कोई दिक्कत हो तो बताइए.

वार्ड में मौजूद मरीजों से उनके सहयोगियों द्वारा परिचय कराने के बाद, मंत्री के बेटे ने बोलना शुरू किया. वह मरीजों से कह रहे हैं कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो विस्तार से बताएं. हम सीधे बात करेंगे. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए इस वीडियो में, वह किसी का बिल देखकर, उस पर लगे शुल्कों के बारे में कह रहे हैं कि ये चार्जेज तो इनवैलिड है.

भाजपा ने उठाए सवाल

इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि मंत्री का बेटा अधिकृत व्यक्ति नहीं है, फिर भी वह अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में खुलेआम कैसे घूमता रहा? क्या यह व्यवस्था का मजाक नहीं है? भाजपा नेताओं ने रिम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की भी मांग की है कि किस अनुमति के तहत कृष अंसारी अस्पताल परिसर में सक्रिय था.

Tags:Jharkhand newsjharkhand viral newsminister irfan ansariminister irfan ansari newsminister irfan ansari latest newsJharkhand News in HindiLatest Jharkhand News in HindiJharkhand Hindi Samacharझारखंड न्यूजझारखंड वायरल न्यूजमंत्री इरफान अंसारीमंत्री इरफान अंसारी खबरमंत्री इरफान अंसारी लेटेस्ट न्यूजIrfan is in control of the governmentMinister's son visits the hospitaljharkhand newsirfan ansari newsdr irfan ansari newsirfan ansari top newsirfan ansari latest newsirfan ansari jharkhand newshealth minister dr irfan ansari newsirfan ansaridr irfan ansariirfan ansari sonmla irfan ansariirfan ansari mlairfan ansari nagpurirfan ansari in rimsmohd irfan ansariirfan ansari in kumbhirfan ansari on nrcirfan ansari fightirfan ansari videoirfan ansari bayanirfan ansari on bjpwho is irfan ansariirfan ansari funnyirfan ansari kalam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.