✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Iran-us-war: तेवर में ईरान, अमेरिका को कड़ा जवाब, विदेश मंत्री बोले-ऐसी तबाही मचाएंगे कि दुनिया देखेगी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 12:50:25 PM

TNPDESK: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का सातवां दिन है.  दोनों ओर से भीषण वार जारी है.  एक तरफ इसराइल और अमेरिका ईरान के अलग-अलग शहरों पर हमले कर रहा है.  तो दूसरी तरफ ईरान मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूद अमेरिकी बेस और दफ्तरों को निशाना बना रहा है.  युद्ध के बीच ट्रंप ने ऐलान किया कि अब जमीन पर आर्मी भेजने की तैयारी है.  जिस पर ईरान के विदेश मंत्री ने दो टूक जवाब दिया.  उन्होंने कहा कि इंतजार रहेगा उनसे लड़ने को हम तैयार हैं ऐसी तबाही मचाएंगे की दुनिया देखेगी.

एक न्यूज चैनल पर अमेरिका को दी चुनौती

दरअसल एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में ईरान के विदेश मंत्री जुड़े हुए थे.  एंकर ने उनसे पूछा कि अमेरिका जमीन पर आर्मी भेजने को तैयार कर रही है.  इस पर विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि वह इंतजार कर रहे हैं.  इस पर एंकर ने दोबारा से पूछा क्या आप लड़ने को तैयार हैं.  उन्होंने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ हैं.  इंतजार है जमीन पर आर्मी आए ऐसी तबाही पहुंचाएंगे की मंजर देखकर दुनिया चौंक जाएगी.  

UN की बैठक में दिया जवाब

वहीं दूसरी तरफ UN की बैठक में अमेरिकी  प्रतिनिधि और ईरान के प्रतिनिधि के बीच आमना सामना हुआ.  जिसमें अमेरिका ने युद्ध के बारे में बात रखी.  जिसका जवाब देते हुए ईरानी प्रतिनिधि ने कहा कि हद में रहे यह उनके और उनके देश के लिए सही रहेगा.  उसके बाद उन्होंने माइक बंद कर दिया.

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

यह दोनों बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  कई लोग आलोचना कर रहे हैं और लिख रहे हैं अमेरिका ने गलत जगह पर हाथ डाल दिया.  यही वजह है कि युद्ध इतना लंबा खींचा गया.  तो दूसरी तरफ एक पक्ष ऐसा है जो ईरान के ऊपर सवाल उठा रहा है और बड़े नुकसान का दावा कर रहा है.

बता दे कि  28 फरवरी से ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है.  इसराइल ने युद्ध की शुरुआत की जिसमें अमेरिका की एंट्री हुई और फिर ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की.  ईरान की ओर से मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी दूतावास से लेकर उनके बेस पर लगातार ड्रोन वार और मिसाइल से हमला कर रहा है.  जिससे बड़ा नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ा है.  और इस बीच भी अब ईरान पूरे तेवर में है और बार-बार यह दोहरा रहा है कि युद्ध की शुरुआत उन्होंने की है खत्म हम करेंगे.

Tags:Iran-US-wariran wariran newsamericairan america wariran israel americairan israel america tensionusa vs iraniran vs us wariran vs dubaiiran vs israelamericairan vs us war 2024america newsus vs iran warisrael usa vs iran waramerican torpedohuge setback for americakhamenei iranisraeli american offensiveiranwar in iranus airstrike iraniran regimeiran strikesiran newsus iraniran conflictus iran crisisiran warus strikes iranus attacks iraniran regime supporterus iran war riskiran strike uae

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.