✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IOA ने महिलाओं को ज्यादा अधिकार देने का तैयार किया मसौदा, नीता अंबानी ने की सराहना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:00:22 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  आईओसी की सदस्य नीता अंबानी ने आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के नए संशोधित मसौदा संविधान का स्वागत करते हुए, इसे भारत के ओलंपिक सपने में एक ऐतिहासिक क्षण बताया. सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव द्वारा तैयार किए गए IOA के संशोधित संविधान के अंतिम मसौदे में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, इसे 10 नवंबर को होने वाली आम सभा की बैठक में औपचारिक स्वीकृति मिल सकती है.

नीता एम. अंबानी ने नए संशोधित आईओए मसौदा संविधान में एथलीटों और महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की सराहना करते हुए कहा कि मैं न्यायमूर्ति नागेश्वर राव को भारत के ओलंपिक आंदोलन में एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए बधाई देती हूं क्योंकि हम उम्मीदों से भरे एक अधिक समावेशी भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. IOA के संशोधित मसौदा संविधान में, भारतीय खेल प्रशासन में एथलीटों और महिलाओं के लिए अधिक प्रतिनिधित्व की दिशा में उठाए गए कदमों से मैं बेहद आशान्वित हूं.

40 सालों में पहली बार आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा भारत  

2023 भारत के ओलंपिक आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है, क्योंकि भारत मुंबई में 40 वर्षों में पहली बार आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा. संविधान संशोधन के नए मसौदे पर आगे टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह खेलों में भारत की वास्तविक क्षमता को उभारने का मार्ग प्रशस्त करेगा. मैं भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए IOA के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं, जिसकी शुरुआत मुंबई में 2023 IOC सत्र और 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में इंडिया हाउस की सफल मेजबानी से होगी. जय हिन्द!

2023 में आईओसी सत्र की मेजबानी भारत को मिले, इसके लिए नीता अंबानी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सफल नेतृत्व किया और भारत को 40 वर्षों बाद आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार मिला. भारत IOC सत्र में IOC सदस्यों, अंतर्राष्ट्रीय संघ (IF) के प्रतिनिधियों और ओलंपिक आंदोलन के अन्य प्रमुख हस्तियों की मेजबानी करेगा. ओलंपिक सपने को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

देश पर के एथेलीटों पर रिलायंस फाउंडेशन की नजर

नीता अंबानी, आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन के रूप में "एथलीट फर्स्ट" नीति की प्रबल समर्थक हैं. साथ ही लड़कियों और महिलाओं को भी खेल में बराबरी का मौका मिले इसको भी वे खूब प्रमोट करती हैं. खिलाड़ियो के लिए विशेष रूप से चलाए जा रहे “स्पोर्ट्स फॉर डेवलेपमेंट” प्रोग्रामों में रिलायंस फाउंडेशन का फोकस देश भर के एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव और सुविधाएं प्रदान करने पर रहता है. इन स्पोर्ट्स कार्यक्रमों में लड़कियों और महिला एथलीटों की भागीदारी और उनकी सफलता दर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

 

Tags:nita ambaninita ambani olympicinternational olympic committeeolympicolympic committeeindian olympic associationolympic gamesolympicsmukesh ambaninita ambani olympicsambaninita ambani in olympic committeeioainternational olympic committee sessionmumbai olympicmukesh ambani housenita ambani iocolympic channel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.