✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिवान में जैश-ए-लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन से जुड़े लोग सक्रिय, बेताबी से ढूंढ रही NIA 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:30:59 AM

सीवान(SIWAN): जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का टेरर कनेक्शन बिहार के सीवान में सामने आया है. एनआईए की जांच के बाद अब सिवान के चार युवकों की तलाश शुरू हुई है. जो जम्मू कश्मीर में न सिर्फ हथियारों की सप्लाई में बल्कि आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की चिट्ठी के बाद अब सीवान में इन चारों संदिग्ध की तलाश शुरू हो गई है.

NIA अलर्ट पर 

सीवान के एसपी की यह चिठ्ठी जिला के कई थानों को भेजी गयी है. यह चिठ्ठी मंगलवार को सिवान के 13 थाना के अधिकारी को भेजी गयी है. चिठ्ठी में साफ़ लिखा है कि सिवान में जैश-ए-लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन से जुड़े लोग सक्रिय हैं. चिठ्ठी में गृहमंत्रालय के पत्र को भी सलंग्न किया गया है. जिसमें चार नाम लिखे गए हैं. जिनसे भारत की संप्रभुता और सुरक्षा खतरे में है. इस सूचना के बाद NIA अलर्ट हुई है और सीवान पहुंचकर आतंकी कनेक्शन से जुड़ने वालों को बेताबी के साथ तलाश रही है. बता दें कि सोमवार को ही NIA ने सीवान मंडल कारा में बंद याकूब खान को कोर्ट में पेशी के बाद ले कर चली गई है. कहा जा रहा है कि याकूब आतंकी कनेक्शन से जुड़े कई तरह के राज को खोल सकता है.

यह भी पढ़ें%

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, मामला थाने पहुंचा तो क्या हुआ आगे, जानिये

आतंकी गतिविधि में ये सभी शामिल 

जम्मू कश्मीर में जिन युवकों की आतंकवादी गतिविधियां में संलिप्तता की चर्चा चिठ्ठी में की है, उनमें बड़हरिया थाना ईलाके के शाही तकिया गांव के नौशाद अली का पुत्र फैसल अली, महाराजगंज थाना के कपिया निज़ामत गांव के दीप नारायण सिंह का पुत्र अलोक कुमार सिंह,पचरुखी थाना ईलाके के मौजे हरदिया गांव के अली हुसैन का पुत्र मो० मुमताज़ और बसंतपुर थाना ईलाके के शेखपुरा गांव के अफ़ज़ल खान का पुत्रदानिश खान का नाम शामिल है. इन सभी की जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन के साथ गतिविधियां रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.